5 दिग्गज खिलाड़ी जो 2 देशो के लिए खेल चुके हैं इंटरनेशनल क्रिकेट, टीम इंडिया का भी खिलाड़ी शामिल

By Sameeksha dixit On August 21st, 2022
5 दिग्गज खिलाड़ी जो 2 देशो के लिए खेल चुके हैं इंटरनेशनल क्रिकेट, टीम इंडिया का भी खिलाड़ी शामिल

क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड ने की थी. ज़ब अंग्रेज भारत में आए तो साथ में क्रिकेट को भी लाए थे, उस ज़माने में भी कई टूर्नामेंट खेले जाते थे, लेकिन क्रिकेट के इन 11 खिलाड़ियों में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे हैं जो दो -दो देशों से क्रिकेट खेल चूके हैं. ऐसे ही टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के बारे में हम आज जानेंगे, साथ ही ऐसे अन्य खिलाड़ी पर भी हम नज़र डालेंगे जो अपने देश के साथ साथ अन्य देश के लिए भी क्रिकेट खेल चूके हैं.

हालांकि, कई बार ऐसा भी देखने को. मिलता हैं की खिलाड़ियो को मौका नहीं मिला और ऐसे में प्लेयर्स दूसरे देशों में जाकर भी खेलने लगे. आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में…

1. इफ्तार अली खान पटौदी

 

बात करें टीम इंडिया के इफ्तार अली खान पटौदी (Iftikhar Ali Khan Pataudi) की तो, वे अपने जमाने के फेमस क्रिकेटर रहे हैं. पटौदी ने भारत और इंग्लैंड दोनों ही देशों के लिए क्रिकेट खेल चूके है. पटौदी ने अपने करियर में कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 3 भारत के लिए और 3 इंग्लैंड के लिए खेले हैं. उन्होंने साल 1932 में इंग्लैंड के लिए और साल 1946 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था.

2.इयोन मोर्गन

टीम इंग्लैंड ने एक ही बार वर्ल्ड जीता है. उस वर्ल्ड कप को जिताने में इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने बड़ी अहम भूमिका निभाई थी. मोर्गन 2019 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान रहे थे. मोर्गन हमेशा ही अपनी जबरदस्त गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं. मोर्गन ने इंग्लैंड और आयरलैंड दोनों ही देशों के लिए क्रिकेट खेला है.

3. ल्यूक रोंची

बात करें ल्यूक रोंची (Luke Ronchi) की तो, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही देशों के लिए क्रिकेट खेला है. रोंची ने साल 2013 में न्यूजीलैंड के लिए अपना डेब्यू किया था. वहीं साल 2008 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. 2017 में रोंची ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

4. ब्रायड रैंकिन

इस सूची में तीसरे क्रम पर हैं, ब्रायड रैंकिन (Boyd Rankin) जिन्होंने इंग्लैंड और आयरलैंड दोनों ही देशों के लिए क्रिकेट खेला है. रैंकिन ने साल 2007 में आयरलैंड के लिए अपना पदार्पण किया था. वहीं साल 2013 में उन्होंने इंग्लैंड टीम के लिए भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेला, फिर वर्ष 2014 में वो आयरलैंड वापस चले लौटे और वहीं से खेलने लगे. रैंकिन ने अपने करियर में 3 टेस्ट, 75 वन-डे और 50 T 20 मैच खेले हैं. ब्रायड रैंकिन ने वर्ष 2020 में अपना आखिरी मैच खेला था.

5. केप्लर वेसेल्स

यह धाकड़ बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों देशों के लिए खेल चूके हैं. केप्लर वेसेल्स (Kepler Wessels) अपने 10 साल के करियर में कुल 109 वन-डे मैच खेले, जिसके दौरान उन्होंने 1 शतक और 26 अर्धशतक की बदौलत 3367 रन जड़े. वनडे में उनका हाई स्कोर 107 रन का रहा है. केप्लर वेसेल्स अपने करियर में कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए, साथ ही उन्होंने 7 बार नॉटआउट पारी भी खेली हैं.

READ MORE: टीम इंडिया को जीतना है Asia Cup तो पाकिस्तान के इन 4 क्रिकेटरों को देनी होगी मात, कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, इफ्तार अली खान पटौदी, टीम इंडिया,
Exit mobile version