ENG vs AFG: सैम कुरेन के आगे बुरी तरह से फेल हो गई अफगानिस्तान की टीम, इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

सैम कुरेन: टी20 विश्व कप 2022 में आज सुपर-12 स्टेज की शुरूआत हुई. पहले दिन के दूसरे मैच में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ पर जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पर्थ के मैदान पर अफगानिस्तान की टीम ने 19.4 ओवरों में मात्र 112 रन ही बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ये मैच 5 विकेट से जीत गई. जिसके साथ ही उनकी शुरूआत बेहद शानदार रही है.
सैम कुरेन के आगे फेल हुए अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी अफगानिस्तान टॉस भी हार गई. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज मात्र 10 रन ही बनाकर आउट हुए तो वहीं हजरूतुल्लाह जजई ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदो में 7 रन ही बनाए.
इब्राहिम जादरान ने 32 रन तो वहीं उस्मान गनी ने 30 रन बनाकर अपनी टीम के लिए जरूर लड़ाई लड़ी, लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके.
जिसके बाद नजीबुल्लाह जादरान 13 रन तो वहीं कप्तान मोहम्मद नबी मात्र 3 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए. राशिद खान और मुजीब उर रहमान तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. जिसके कारण ही उनकी टीम 19.4 ओवरों में ऑलआउट होने तक 112 रन ही बना सकी. इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन ने 5 विकेट झटके तो वहीं मार्क वुड और बेन स्टोक्स ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किया.
इंग्लैंड की टीम को मिली टूर्नामेंट में पहली जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए भी बल्लेबाजी आसान नहीं रही. कप्तान और विकेटकीपर जोस बटलर मात्र 18 रन ही बना सके तो वहीं एलेक्स हेल्स ने 19 रन टीम के लिए जोड़े. नंबर 3 के बल्लेबाज डेविड मलान ने 18 रन तो वहीं बेन स्टोक्स सिर्फ 2 रन ही बना सके. अंत में लियाम लिविंगस्टोन ने 28 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की तरफ ठकेल दिया.
जिसके कारण ही उनकी टीम ने मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी और मुजीब उर रहमान, राशिद खान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. अंत में कप्तान मोहम्मद नबी और फरीद अहमद ने भी 1-1 विकेट झटके. हालांकि सैम कुरेन अपनी टीम के लिए असली हीरो साबित हुए. सैम कुरेन ने सिर्फ 10 रन देकर 5 बल्लेबाजो को पवेलियन का रास्ता दिखाया था.
Tags: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022, इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, सैम कुरेन,