युजवेंद्र चहल की पत्नी का टी20 विश्व कप 2022 पर डांस वीडियो हुआ वायरल

युजवेंद्र चहल की पत्नी का टी20 विश्व कप 2022 पर डांस वीडियो हुआ वायरल, भारतीय जर्सी में धनश्री थिरकी

युजवेंद्र चहल की पत्नी का टी20 विश्व कप 2022 पर डांस वीडियो हुआ वायरल, भारतीय जर्सी में धनश्री थिरकी

भारतीय क्रिकेट टीम ( Team India ) इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने के पहले मैच (IND vs Pak) का इंतजार सारी दुनिया कर रही है। जोकि 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान में खेला जाना है। इस मैच में क्या होगा ये जानने के लिए सभी बेताब हैं।  इस बीच स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री (Dhanashree) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बल्ला चला, छक्का लगा… ये कप हमारा है घर लेकर आ…’

स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री (Dhanashree) ने सोशल मीडिया पर नीली जर्सी पहन डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बल्ला चला, छक्का लगा… ये कप हमारा है घर लेकर आ…’ लाइन पर डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसे में मैच को लेकर सभी एक्साइटेड हैं, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

धनश्री ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहें हैं।  इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर और लाइक किया जा रहा है।

भारत-पाकिस्तान(Ind vs Pak) के मैच को लेकर बेताबी बढ़ गई है। मैच के लिए अब ज्यादा समय नहीं रहा है। आपको बता दें कि 23 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। मैच के लिए खिलाड़ी भी जमकर तैयारी में लगे हैं।

टीम में किन खिलाइयों का नाम

भारत की ओर से टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है।

Exit mobile version