सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर एलिस पेरी पर टिकी हैं सबकी नजरें, WPL 2023 में जल्द मचायेगी धमाल

By Tanu Chaturvedi On March 4th, 2023
एलिस पेरी

महिला आईपीएल में शानदार एंट्री करके अपने शानदार गेम से नाम बनाने वाली एलिस पेरी को सब जानते हैं। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के लिए खेल रही हैं। वह अपने गेम के साथ साथ अपनी खूबूसरती के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों वो अपने गेम और खूबसूरती के कारण काफी चर्चा में हैं। उनको हाल ही में एक इंडियन क्रिकेटर ने डेट पर ले जाने की बात की थी आइए आपको बताते हैं पूरी खबर….

बला की खूबसूरत हैं एलिस पेरी

एलिस पेरी बला की खूबसूरत हैं। वह आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से शानदार परफॉर्मेंस दे रही हैं। 2020 में लगभग 5 सालों तक साथ रहने के बाद उनका पति मैट टेमुआ से तलाक हो चुका है। एलिस पैरी के तलाक के बाद मुरली विजय काफी ट्रेंड कर रहे थे।

वह अपने गेम के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से चर्चा में रही हैं। उनको क्रिकेटर मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिस के साथ डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की थी, इसके बाद एलिसे पेरी ने भी हामी भरते हुए कहा था कि यदि मुरली विजय सारा बिल चुकाए तो वो मुरली विजय के साथ डिनर पर जाने को तैयार है।

कुछ ऐसा है एलिस पेरी का करियर

एलिस पेरी ने साल 2007 में टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 130 टी20 मुकाबले खेले है, जिसमें उनके नाम 32 से ज्यादा की औसत से 2651 रन और 117 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 128 वनडे और 10 टेस्ट मैच भी खेले है, जिसमें उन्होंने क्रमश: 3359 रन/ 156 विकेट और 752 रन/ 37 विकेट अपने नाम किये है।

डब्लूपीएल में एलिस पेरी का प्रदर्शन टीम के लिए जीत की चाबी भी साबित हो सकता है। उन्हें आखिरी में बैंगलोर की टीम ने 1.70 करोड़ रुपये में अपने खेमें में शामिल किया है। वह टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करती हैं।

Tags: एलिस पेरी, मुरली विजय,