ECB ने किया ऐलान, शुरू करने जा रही एक नई टी-20 लीग, IPL की ये 3 टीमें भी होंगी शामिल, जानें कब से होगी शुरू

अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार को अपने देश में होने वाली एक नई टी20 लीग को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। पहली बार यहां आयोजित होने जा रही टी-20 लीग के पहले सीजन नामकरण भी किया गया है। इस लीग का नाम इंटरनेशनल लीग टी20 होगा। यह टूर्नामेंट 2023 में संपन्न कराया जाएगा। इससे संबंधित और भी जानकारियां ईसीबी (ECB) ने साझा की हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
ECB ने की एक लीग की शुरुआत
दरअसल अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक नै टी-20 लीग की शुरुआत की है जो अगले साल 2023 में 6 जनवरी से 12 फरवरी तक खेली जाएगी। इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं इस टूर्नामेंट के सभी 34 मुकाबले अबू धाबी, दुबई और शारजाह में 34 मैच खेले जाएंगे। इस बारे में बात करते हुए बोर्ड ने कहा कि
“अमीरात क्रिकेट बोर्ड रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR), कैपरी ग्लोबल, जीएमआर, लांसर कैपिटल, अदानी स्पोर्ट्सलाइन, ब्रॉडकास्टर जी और बाकी सभी हितधारकों का यूएई की नई टी-20 लीग में स्वागत किया गया है। उन्होंने अमीरात क्रिकेट बोर्ड पर यकीन जताया है। क्योंकि हम खेल को भविष्य में ले जा सकते हैं।”
IPL की ये तीन टीमें लें रही हिस्सा
फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस (MI) के मालिक मुकेश अंबानी, केकेआर के मालिक शाहरुख खान और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सहमालिक जीएमआर ग्रुप की टीम भी खेलेगी। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि,
Tags: ECB, IPL, इंटरनेशनल लीग टी20,“जैसा कि हम इस लंबी यात्रा को शुरू करने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हम एक साथ नई बुलंदियों तक पहुंचेगे। इस सिलसिले में दुनिया भर के उन लाखों प्रशंसकों को मनोरंजन और उत्साह प्रदान करेंगे, जो यूएई टी-20 लीग की पहली गेंद फेंके जाने का इंतजार कर रहे हैं। ईसीबी (ECB) की ओर से मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि क्रिकेट के साथ मैदान पर आपका मनोरंजन होगा।”