IPL 2022, DC vs CSK: मैन ऑफ द मैच डेवॉन कॉन्वे ने अपनी सफलता के लिए इन 2 दिग्गजो को दिया श्रेय, खोला अपनी सफलता का राज

By Akash Ranjan On May 9th, 2022
IPL 2022, DC vs CSK: मैन ऑफ द मैच डेवॉन कॉन्वे ने अपनी सफलता के लिए इन 2 दिग्गजो को दिया श्रेय, खोला अपनी सफलता का राज

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 55वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया। डबल हेडर का ये दूसरा मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम (Dy Patil Stadium) में खेला गया, जहाँ चेन्नई ने इस मैच को 91 रनों से अपने नाम किया। ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने डेवॉन कॉन्वे (Devon Conway) की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में ही 117 रनों पर ढेर हो गई।

दिल्ली के ख़िलाफ़ शतक से चूके डेवॉन कॉन्वे

दिल्ली के खिलाफ इस मैच में डेव्हन कॉनवे (Devon Conway) ने चेन्नई की टीम को बेहद ही शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। अपनी इस पारी में उन्होंने 49 गेंदों में 5 छक्के और 7 चौके की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। हालाँकि, इस दौरान वो अपने शतक से चूक गए। जिसके बाद डेवॉन कॉन्वे (Devon Conway) की इस दमदार पारी के बाद उन्हें इस मैच का मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

डेवॉन कॉन्वे ने धोनी को लेकर कही बड़ी बात

मैन ऑफ़ द मैच से नवाज़े जाने के बाद डेवॉन कॉन्वे (Devon Conway) ने कहा कि उन्होंने बस चीजों को सरल रखा। ऋतु के साथ साझेदारी करके वो खुश हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सीधे खेलने के लिए कहा। डेवॉन कॉन्वे (Devon Conway) ने कहा,

” मैं बस चीजों को सरल रखता हूँ। ऋतु से भी यही बात हुई थी। मैंने हसी से भी इस बारे में पूछा था कि पिच कैसी होगी और किस गेंदबाज को निशाना बनाना होगा। मैं ऋतु के साथ साझेदारी करके खुश हूं और जिस तरह से वह खेल रहा है, उससे मेरा काम आसान हो गया है। मुझे अपने प्रति सच्चा होना है, अपने प्रति प्रामाणिक होना है।”

उन्होंने आगे कहा कि

” मैं क्रिकेट शॉट्स खेलना चाहता हूं और बस यह आकलन करता हूं कि अपना पैर कहां रखना है। मुझे एमएस को श्रेय देना होगा, क्योंकि मैं आखिरी गेम में स्वीप खेलने की कोशिश में आउट हो गया था, जिसके बाद धोनी ने मुझे सीधे खेलने के लिए कहा।”

 

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, डेवॉन कॉन्वे, दिल्ली कैपिटल्स, मैन ऑफ द मैच,
Exit mobile version