IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बुरी खबर, अभी टीम के स्टार बॉलर नहीं हैं फिट, जानिए कब से खेलेंगे अपना पहला मैच  

By Shadab Ahmad On March 24th, 2022
दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स (DEHLI CAPITAL) के फैंस के लिए का एक बुरी खबर है। टीम के स्टार तेज गेंंदबाज एनरिच नोर्त्जे अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। हालांकि वो मुंबई पहुंच गए हैं और मौजूदा समय में क्वारंटीन हैं और दो दिन बाद वो अभ्यास की शुरुआत करेंगें। बता दें एनरिच नोर्त्जे (ANRICH NORTJE) को दिल्ली कैपिटल्स (DEHLI CAPITAL) की फ्रेंचाइजी ने 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। फ्रेंचाइजी ने उनको कगिसो रबाडा पर तरजीह दी थी।

दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बुरी खबर

दिल्ली कैपिटल्स (DEHLI CAPITAL) के एनरिच नोर्त्जे (ANRICH NORTJE) मौजूदा समय में फिट नहीं है। वो नंवबर 2021 से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। अब वो आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में भाग लेंगे लेकिन फिटनेस की समस्या के चलते अभी वो  कम से कम पहले दो मैच में भाग नहीं लेंगे। दिल्ली कैपिटल्स (DEHLI CAPITAL) को पहला मैच 27 मार्च को मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) व दूसरा मैच 2 अप्रैल को गुजरात टाइंटस (GUJRAT TITANS) से खेलना है।

तीसरा मुकाबला 7  अप्रैल को लखनउ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPERGIANTS) से खेलना है। खबर है कि एनरिच नोर्त्जे 7 अप्रैल तक फिट हो जाएंगे और लखनउ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPERGIANTS) के खिलाफ मैच में भागेदारी करेंगे। बता दें कि एनरिच नोर्त्जे (ANRICH NORTJE) घातक तेज गेंदबाज हैं और अपने प्रदर्शन से मैच को जिताने की क्षमता रखते हैं। वर्ष 2020 के आईपीएल (IPL) में उन्होंने 16 मैचों में 22 विकेट लिए थे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम हैं दोनों शुरुआती मैच

दिल्ली कैपिट्ल्स (DEHLI CAPITAL) के लिए खेल के मनोविज्ञान की दृष्टि से पहले दोनों मैच काफी अहम है। दिल्ली को अपने खिलाड़ियाें व फैंस में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए मैच काे जीतना होगा। अगर टीम अपना पहला मैच 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) से जीत लेती है तो एक बड़ा मनोवैज्ञानिक आत्मविशास पूरी टीम को मिलेगा। ऐसे मैचों में एनरिच नोर्त्जे (ANRICH NORTJE) का न खेल पाना सच में  DEHLI CAPITAL के फैंस के लिए बुरी खबर है।

यह है दिल्ली कैपिटल्स की टीम –

ऋषभ पंत,अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान।

Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस,
Exit mobile version