IND vs WI: दीपक हुड्डा को प्लेइंग 11 में ना देखकर फैंस ने जमकर जाहिर की नाराजगी, मैनेजमेंट के ऊपर फैंस ने लगा दिया गंदी पॉलिटिक्स का इल्जाम

By Twinkle Chaturvedi On July 29th, 2022
IND vs WI: दीपक हुड्डा को प्लेइंग 11 में ना देखकर फैंस ने जमकर जाहिर की नाराजगी, मैनेजमेंट के ऊपर फैंस ने लगा दिया गंदी पॉलिटिक्स का इल्जाम

दीपक हुड्डाः  भारत (INDIA) का वेस्टइंडीज दौरा (WEST INDIES TOUR) काफी ज्यादा शानदार जा रहा हैं। वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वापस से टीम की कमान संभालते दिख रहे हैं। टी-20 सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी (BRIAN LARA CRICKET ACEADMY) में रात 8 बजे से भारतीय समय से खेला जा रहा हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं।

दीपक हुड्डा नहीं बने भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा

वनडे सीरीज के धमकेदार एक्सन के बाद अब बारी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 की हैं। आज भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देनी वाली हैं। आज रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) बड़े समय बाद नीली जर्सी में नजर आने वाले हैं।

अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) जो कि वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे, मगर उन्हें मौका नहीं मिला था आज एक्शन में दिखाई देने वाले हैं। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) जो वनडे सीरीज में शानदार दिखे थे साथ ही में पिछले टी-20 सीरीजों में दीपक का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। लेकिन फिर भी दीपक हुड्डा को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया हैं।

जिससे फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते दिख रहे हैं। फैंस का मानना हैं कि श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की जगह दीपक को मौका मिलना था, क्योंकि श्रेयस भले ही वनडे में अच्छे दिखे हे लेकिन टी-20 में उनका प्रदर्शन हाल का निराशाजनक रहा हैं। भारतीय टीम का प्लेइंग 11 पर फैंस सोशल मीडिया में जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट

https://twitter.com/lonewolf7826/status/1553021633291358208?s=20&t=yDSguxwx6LpDu-c_Yza1tg

https://twitter.com/saurabhbxr5/status/1553021786932924417?s=20&t=yDSguxwx6LpDu-c_Yza1tg

https://twitter.com/s_u_j_a_l_g/status/1553021957393633280?s=20&t=yDSguxwx6LpDu-c_Yza1tg

https://twitter.com/mniROHIT/status/1553021002908663808?s=20&t=yDSguxwx6LpDu-c_Yza1tg

https://twitter.com/iamAnindyaa/status/1553021404919918592?s=20&t=yDSguxwx6LpDu-c_Yza1tg

 

Tags: दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,