‘मेरा सामान चोरी हो गया, खाना तक नहीं दिया…” बांग्लादेश पहुंचते ही भड़क गए दीपक चाहर, लगाए बहुत बड़े आरोप

दीपक चाहर

टीम इंडिया का दमदार खिलाड़ी दीपक चाहर टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड सीरीज के लिए खेलने गए थे। इसके बाद उन्हें बांग्लादेश सीरीज के लिए भेजा गया है। टीम इंडिया को यहां रविवार से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी हैं। बांग्लादेश सीरीज पर जाने के लिए दीपक चाहर ने जिस एयरलाइंस को चुना उसकी शिकायत उन्होंने सोशल मीडिया पर की है। इसका ट्वीट वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें दीपक चाहर का ट्वीट

इसको लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी जिस एयरलाइन से सफर कर रहे थे उस पर नाराजगी जाहिर करते हुए चाहर ने लिखा,

‘मलेशिया एयरलाइंस के साथ सफर करने का अनुभव काफी खराब रहा। पहले उन्होंने हमें बिना बताए हमारी फ्लाइट बदल दी। इसके अलावा बिजनेस क्लास होने के बावजूद हमें खाना नहीं मिला। हम अब पिछले 24 घंटे से अपने सामान का इंतजार कर रहे हैं। सोचने वाली बात है हमें कल एक मैच खेलना है।’

हर के इस ट्वीट के बाद मलेशिया एयरलाइंस ने उनसे मांफी मांगते हुए जल्द से जल्द सामान देने की बात कही है। हालांकि, चाहर इससे बहुत ज्यादा खुश नजर नहीं आए। मलेशिया एयरलाइंस ने चाहर को शिकायत दर्ज करने के लिए एक लिंक भेजा लेकिन क्रिकेटर का कहना है कि यह लिंक खुल नहीं रहा है। मलेशिया एयरलाइंस ने ट्विटर पर जवाब दिया, परिचालन, मौसम संबंधी और तकनीकी कारणों से ऐसा हो सकता है। हम असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थी हैं।

टीम इंडिया के खिलाड़ी पहुंचे बांग्लादेश

इस मैच में न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, शिखर धवन, शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर क्राइस्टचर्च से कुआलालंपुर होते हुए ढाका बांग्लादेश के लिए खेलेगा। टीम इंडिया के खिलाड़ी न्यूजीलैंड में शिखर धवन की कप्तानी में मैच हार गई थी, हालांकी टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम को सीरीज में जीत हासिल हुई है। इसके बाद बांग्लादेश में टीम अपना गेम खेलने जा रही है।