T20 WORLD CUP: दीपक चाहर चोटिल होकर वनडे सीरीज से हुए बाहर, जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट बन जल्द ये खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के लिए भरेगा उड़ान

दीपक चाहरः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। जिसमें भारत के तीन खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप के स्टैंडबॉय में हैं दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) , रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) वो भी शामिल हैं। लेकिन दूसरे वनडे मैच से पहले एक बुरी खबर आ गयी हैं। दीपक चाहर जो टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के रिप्लेसमेंट के तौर पर नजर आ रहे थे। वह चोटिल होकर बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं।
दीपक चाहर चोटिल होकर वनडे सीरीज से हुए बाहर
T20 WORLD CUP: दीपक चाहर चोटिल होकर वनडे सीरीज से हुए बाहर, मोहम्मद शमी जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट बन जल्द आस्ट्रेलिया के लिए भरेंगे उड़ान- रिपोर्ट्स
भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले का हिस्सा दीपक चाहर नहीं थे उस मुकाबले में भारत को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाना था जिसमें दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) के खेलने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन वह अब चोटिल होकर बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो चुके हैं।
ट्रेनिंग के वक्त दीपक के एंकल मुड़ गए जिसके चलते उन्हें बाहर होना पड़ा। हालांकि चोट उतनी ज्यादा गहरी नहीं बताई जा रही हैं। एक सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए कहा हैं कि-
“दीपक का टखना मुड़ गया है लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। हालांकि कुछ दिनों के आराम की सलाह दी जा सकती है। इसलिए यह टीम प्रबंधन का निर्णय होगा कि क्या वे दीपक को जोखिम में डालना चाहते हैं क्योंकि वह टी 20 विश्व कप स्टैंडबाय सूची में है।’ किसी भी मामले में, अगर वहां कोई आवश्यकता है, तो यह प्राथमिकता होगी।”
मोहम्मद शमी जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट बन जल्द भरने वाले हैं उड़ान
जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के चोटिल होने के बाद उनके रिप्लेसमेंट कौन होगा यह चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि अब तक बीसीसीआई द्वारा कोी भी जानकारी नहीं दी गई हैं। मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) वो पहले खिलाड़ी हैं जिनका नाम बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर नजर आ रहा हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में आ रही जानकारी के अनुसार अब मोहम्मद शमी दो से तीन में बुमराह के रिप्लेसमेंट बन आस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने वाले हैं। दीपक चाहर जो अब चोटिल हो गए हैं उनको रिस्क में लेकर बीसीसीआई फैसला नहीं कर सकती हैं। सूत्र ने आगे बात करते हुए पीटीआई से कहा हैं-
“मोहम्मद शमी, अगर फिट होते, तो हमेशा पहला प्रतिस्थापन होने वाला था क्योंकि सरासर गुणवत्ता के मामले में निकटतम भारतीय टीम को यही मिल सकता है। वह अगले हफ्ते कुछ समय में टीम के साथ जुड़ जाएंगे।”
चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी पहुंच गए हैं आस्ट्रेलिया
भारतीय टीम ने कल 6 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी थी। भारत ने आस्ट्रेलिया पहुंच कर पर्थ में अभ्यास करना शुरू कर दिया हैं। आईपीएल स्टार मुकेश चौधरी (MUKESH CHOUDHARY) और चेतन साकरिया (CHETAN SAKARIYA) टी20 वर्ल्ड कप में भारत के नेट बॉलर के तौर पर टीम के साथ जुड़ चुके हैं।
भारत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ टूर्नामेंट की शुरूआत करने से पहले 4 वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएगी। जिसका हिस्सा चेतन और मुकेश रहने वाले हैं। सूत्र ने आगे इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए कहा हैं-
Tags: जसप्रीत बुमराह, टी20 वर्ल्ड कप 2022, दीपक चाहर, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी,“मुकेश और चेतन ने कल टीम के साथ उड़ान भरी। फिलहाल वे पर्थ लेग के लिए टीम के साथ होंगे जहां भारत को कुछ अभ्यास मैच खेलने हैं।”