DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर वानखेड़े में किया पहले गेंदबाजी का फैसला, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में है कई दिग्गज

By Aditya tiwari On March 27th, 2022
दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की कल शुरूआत हुई और पहला दोपहर का मुकाबला खेला जा रहा है. जहाँ पर मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम की टीम आमने सामने है. जहाँ पर एक बार फिर से ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) बतौर कप्तान आमने-सामने नजर आने वाले हैं. इस मैच में टॉस बेहद अहम रहा है.

दिल्ली कैपिटल्स पर बढ़त बनाने के लिए उतरेगी मुंबई इंडियंस

DC vs MI

मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम उतनी मजबूत नहीं नजर आ रही है. जिसके कारण ही दोनों ही टीमों में कई बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जहाँ पिछले सीजन से आगे बढ़ना चाहेंगे. वहीं ऋषभ पंत (RISHABH PANT) खुद को कप्तान के तौर पर साबित करने का पूरा प्रयास करेंगे.

दोनों ही टीमों के बल्लेबाजी में नए नाम ज्यादा नजर आ रहे हैं. जिनके पास कुछ खिलाड़ियो को छोड़े तो अनुभव बहुत ज्यादा नजर आ रहा है. हालांकि गेंदबाजी में दोनों ही टीमों के पास बहुत ज्यादा अनुभव नजर आ रहा है. जिसमें जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) आमने-सामने नजर आने वाले हैं.

डीसी टॉस जीतकर करेगी पहले गेंदबाजी

DC vs MI

ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज पहली बार दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीमें आमने-सामने होगी. जिसमें कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भी इन टीमों के पहले भी अच्छा कर चुके हैं. जहाँ पर ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ब्रेबोर्न में पहले गेंदबाजी करने का फैसला पहले सही होता रहा है, जिसके कारण ही ये फैसला अब टीम ने किया है. इस मैच में जीत दर्ज करके दोनों ही टीमें टूर्नामेंट की शुरूआत करना चाहेंगे.

यहाँ पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह,  डेनियन सैम्स, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बसिल थम्पी.

दिल्ली: पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, कमलेश नागरकोटी.

Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,