दासुन शनाका: आईपीएल 2023 की तैयारियां अपने जोरों शोरों पर है. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन हो चुका है. सभी फ्रेंचिसियन अपनी अपनी स्क्वाड के साथ पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं. इस ऑक्शन में कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिनपर उम्मीद से ज्यादा की बोली लगी, वहीं कुछ ऐसे भी रहे जिनके शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें नजर अंदाज किया गया. इन खिलाड़ियों में से एक श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का भी रहा. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का फॉर्म बेहतरीन चल रहा है और इस बात का प्रमाण उन्होंने एक बार फिर भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में हाल में दिया.
श्रीलंका की टीम भलेही इस सीरीज को जितने में असफल रही हो लेकिन टीम के कप्तान दासुन शनाका ने इस सीरीज में अपना दम दिखाया है. इस सीरीज में उनके बल्ले से 56 रनों की पारी देखने मिली जिसने हर किसीको प्रभावित किया. अपनी इस शानदार पारी से उन्होंने भारत के आगे मुसीबतें भी खड़ी की थी. दासुन शनाका के इस प्रदर्शन से प्रभावित होते हुए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है. गौतम गंभीर का बयान चर्चा का विषय बन चुका है.
आईपीएल में रहे अनसोल्ड
आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन पिछले महीने यानी दिसंबर में आयोजित किया गया था. इस मिनी ऑक्शन में कई ऐसे खिलाड़ी रहे थे जिनपर जमकर बोली लगाई गई थी वहीं कई ऐसे भी खिलाड़ी रहे थे जो अनसोल्ड रह गए थे. इस ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे. वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका अनसोल्ड रह गए थे. दासुन शनाका के अच्छे फॉर्म के बाद भी उन्हें इग्नोर किया गया था.
आईपीएल 2023 में उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया. आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में दासुन शनाका का बसे प्राइस 50 लाख था. आपको बता दें दासुन शनाका अभी के समय में भारत के खिलाड़ी टी20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. लेकिन इन सब के बाद भी उन्हें आईपीएल 2023 के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा.
गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
श्रीलंका की टीम के कप्तान दासुन शनाका आईपीएल 2023 में अनसोल्ड रह गए. उनके शानदार फॉर्म के बाद भी किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदना नहीं चाहा. इसके पीछे का कारण बताते हुए गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया और कहा,
“अगर नीलामी भारत और श्रीलंका के बीच चल रही सीरीज के बाद होती तो शायद मौजूदा समय में श्रीलंका के कप्तान को काफी पैसा मिलता. मेरे पास पैसा नहीं होगा वह उतना ही महंगा होगा जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की है. नीलामी का मतलब यही है. कल्पना कीजिए कि अगर यह श्रृंखला नीलामी से ठीक पहले हुई होती तो कुछ फ्रेंचाइजी के पास शायद पैसा नहीं होता, उसे खरीदने के लिए.”
