T20 WORLD CUP: नामिबिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद बौखलाए दसुन शनाका, इन 3 खिलाड़ियों को जमकर लगाई लताड़

By Twinkle Chaturvedi On October 16th, 2022
T20 WORLD CUP: नामिबिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद बौखलाए दसुन शनाका, इन 3 खिलाड़ियों को जमकर लगाई लताड़

दसुन शनाकाः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत आज 16 अक्टूबर से हो चुकी हैं। टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में आज का मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और नामिबिया (NAMIBIA) के बीच सुबह 9ः30 बजे से खेला जा रहा था। नामिबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए 108 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी और एशिया कप चैंपियन को पहले ही मुकाबले में 55 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी।

इस शर्मनाक हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA)  का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

हमने सही से गेंदबाजी नहीं की- दसुन शनाका

श्रीलंकाई टीम आज नामिबिया की फिरकी में पूरी तरह फंसती हुआ नजर आयी। श्रीलंका की गेंदबाजी भी आज कफी ज्यादा खराब थी, गेंदबाजों ने सही लेंथ का प्रयोग करते हुए गेंदबाजी नहीं की, लेकिन पहले उनकी गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी ने आज पूरा काम खराब कर दिया। कोई भी बल्लेबाज क्रिज पर अपने पैर नहीं जमा पाया।

कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) ही आज सबसे ज्यादा 29 रनों की पारी खेलते हुए नजर आए। हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए दसुन शनाका ने कहा-

“सतह ने वास्तव में अच्छा खेला, लेकिन हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। सही क्षेत्रों में गेंदबाजी नहीं की और यह चिंता का विषय है। एक बार जब हम पावरप्ले में तीन विकेट खो देते हैं, तो हम आमतौर पर खेल से बाहर हो जाते हैं। योजनाएँ सरल होनी चाहिए।”

साझेदारी की जरूरत होती हैं- दसुन शनाका

श्रीलंका की टीम आज 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी, जिसके लिए उन्हें साझेदारी की जरूरत थी। लेकिन ओपनिंग साझेदारी मात्र 12 रनों पर टूट गई जिसके बाद विकटें गिरती ही गई और फिर टीम पूरी तरह लक्ष्य का पीछा करते हुए 108 रनों पर ही सिमट गई। दसुन शनाका ने आगे बात करते हुए कहा-

“हमें कुछ विशेष करने की आवश्यकता नहीं है। हमें एक अच्छी टीम मिली है, यह प्रक्रिया के बारे में है। जब हम 160 के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो हमें कुछ साझेदारियों की जरूरत होती है। ओपनर्स की जरूरत है अच्छा आने के लिए और नंबर 3 पर क्लिक करने के लिए।”

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, दसुन शनाका, श्रीलंका बनाम नामिबिया,
Exit mobile version