दासुन शनाकाः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 29 अक्टूबर का मुकाबला न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच सीडनी क्रिकेट ग्राऊंड (SCG) में खेला जा रहा था, आज के मैच सबसे अच्छी बात यह थी की आज बारिश के बिना रोड़े के मैच सफल तरीके से खत्म हुआ। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स (GLENN PHILLIPS) के शतकीय पारी के मदद से 167 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम बुरी तरह पिट गई। श्रीलंका 102 रनों पर ही ऑलआऊट हो गई। कीवियों ने 65 रनों से मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल की राह को आसान बना लिया हैं। वहीं इस हार के बाद श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस हार के बाद दासुन शनाका का क्या कहना हैं आइए जानते हैं।
हमने अच्छी गेंदबाजी की- दासुन शनाका
श्रीलंकाई टीम आज भले ही टॉस हार गई थी लेकिन पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार नजर आई थी, टीम ने 15 रनों के भीतर की न्यूजीलैंड की रीड़ की हड्डी जैसी टॉप ऑर्डर को अपना निशाना बना लिया था। लेकिन टीम फिर यहां से ग्लेन फिलिप्स को रोकने का काम नहीं कर पायी टीम ने आज उनका कैच भी छोड़ दिया जो टीम को नुकसान में डाल गया।
ग्लेन फिलिप्स (GLENN PHILLIPS) ने आज टीम को संभालते हुए 64 गेंदो में शतकीय पारी खेली। श्रीलंका न्यूजीलैंड को 100 के अंदर समेटने का काम शानदार शुरूआत के बावजदू नहीं कर पाई। हार के बाद दासुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा-
“पहले दस ओवर, हमने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। ग्लेन फिलिप्स को श्रेय जिन्होंने शानदार पारी खेली लेकिन क्षेत्ररक्षण करते समय हमने कुछ मौके गंवाए।”
फ्लॉप बल्लेबाजी को लेकर क्या बोले दासुन शनाका
श्रीलंकाई टीम आज 168 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी थी श्रीलंका के पास एक अच्छी बल्लेबाजी यूनिट तो हैं लेकिन वह यूनिट कीवियों गेंदबाजों के आगे कुछ नहीं हैं। आज लक्ष्य का पीछा करने उतरते ही टीम ने विकेट खोने शुरू कर दिए। 24 रनों के भीतर टीम ने 5 विकेट खो डाले थे।
भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPAKSHA) ने 34 और कप्तान दासुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने 35 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन अगर यह पारी बड़ी और शानदार होती तो नतीजा थोड़ा अलग हो सकता था। दासुन शनाका ने आगे बात करते हुए कहा-
“टिम साऊदी और ट्रेंट बोल्ट की गुणवत्ता के साथ 160 शायद हमारे लिए बहुत अधिक था। बड़े लक्ष्य का पीछा करने का एक तरीका है, लेकिन हमने शुरुआती विकेट गंवाए और फिर उन्हें नियमित अंतराल पर खो दिया। हमें अगले कुछ मैचों में सकारात्मक इरादे के साथ आने की जरूरत है”
