टी20 विश्व कप 2022 खेलने गये इस दिग्गज खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया में किया गिरफ्तार

By Twinkle Chaturvedi On November 6th, 2022
श्रीलंका

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में इस वक्त जौरों शोरो से चलता हुआ नजर आ रहा हैं। टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए करारी जंग लड़ते हुए नजर आ रही हैं। श्रीलंका (SRILANKA)  टीम जो एशिया कप 2022 जीतकर टी20 वर्ल्ड कप में उतरी थी बड़े ही निराशाजनक तरीके से उनका टूर्नामेंट खत्म हो चुका हैं।

टीम इस वर्ल्ड में मात्र 2 ही मैच जीत पाई। कल इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ आखिरी मैच खेलने के बाद टीम रवाना हो चुकी हैं। लेकिन श्रीलंकाई टीम से जुड़ी हुई इस वक्त ऐसी खबर आ रही हैं जो सबको हिलाने का काम कर रही हैं। दरअसल श्रीलंका का एक खिलाड़ी रेप के केस में आस्ट्रेलिया में पकड़ा गया हैं। आइए आपको इस खबर की पूरी जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़े- SL vs ENG: श्रीलंका को 4 विकेट से हरा कर इंग्लैंड की टीम पहुंची सेमीफइनल में, पिछले बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया हुई टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

सिडनी में पकड़ा गए दनुष्का गुणथिलका

श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी दनुष्का गुणथिलका (DANUSKHA GUNTHALIKA) यह वह खिलाड़ी जिन्हें आस्ट्रेलिया की पुलिस ने रेप के केस में अंदर कर लिया हैं। कल श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला जिसके बाद इस खिलाड़ी को आस्ट्रेलिया ने सिडनी में धर दबोचा और फिर श्रीलंका जाने से रोक दिया। आपको बता दें बाकी टीम के खिलाड़ी श्रीलंका रवाना हो चुके हैं लेकिन दनुष्का गुणथिलका आस्ट्रेलिया में ही हैं।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से स्पोर्ट्स तक को मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की शिकायत पर दनुष्का को गिरफ्तार किया गया हैं। कल जब सिडनी में टीम मैच खेल रही थी तब दनुष्का टीम के साथ ही थे। इस मैच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी लगे हैं रेप के आरोप

टी20 वर्ल्ड कप की शुरूआत में ही दनुषका चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। लेकिन चोटिल हो जाने के बावजूद वह टीम के साथ बने हुए थे। आपको बता दे ऐसा पहली बार नहीं हैं जब दनुष्का पर रेप के आरोप लगे हैं साल 2028 में एक नॉर्वेजियन महिला ने दनुष्का पर आरोप लगाए थे जिसके बाद श्रीलंका पुलिस ने दनुष्का को गिरफ्तार कर लिया था।

क्रिकेट बोर्ड ने भी दनुष्का को इस आरोप के चलते सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में उन पर लगे आरोप को खारिज कर दिया गया था। लेकिन इस बार तो उन पर आरोप आस्ट्रेलिया में लगा हैं। यह दाग उनके पूरे करियर को बर्बाद कर सकता हैं। इस मामले पर आधिकारीक जानकारी आने का इंतजार सबको रहेगा।

यह भी पढ़े- NZ vs SL: ग्लेन फिलिप्स ने एशियाई चैंपियंस श्रीलंका की लगाई लंका, तूफानी शतक जड़ कर मचाया कोहराम, जश्न का VIDEO हो रहा वायरल

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, दनुष्का गुणथिलका, श्रीलंका,