NZ vs SL: ग्लेन फिलिप्स ने एशियाई चैंपियंस श्रीलंका की लगाई लंका, तूफानी शतक जड़ कर मचाया कोहराम, जश्न का VIDEO हो रहा वायरल

By Akash Ranjan On October 29th, 2022
NZ vs SL : ग्लेन फिलिप्स ने एशियाई चैंपियंस श्रीलंका की लगाई लंका, तूफानी शतक जड़ कर मचाया कोहराम, जश्न का VIDEO हो रहा वायरल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज यानि 29 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और श्रीलंका (NZ vs SL) के बीच सुपर 12 स्टेज का मुकाबला खेला गया। मैच में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन ग्लेन फिलिप्स के तूफानी में श्रीलंका की गेंदबाज़ी पूरी तरह बिखरी हुई नजर आई। ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा शतक जड़ कर टीम को जीता दिया है।

ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा शतक

श्रीलंका के खिलाफ न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करना का फैसला किया। लेकिन खराब शुरुआत के चलते टीम के तीन विकेट सिर्फ 15 रन के स्कोर पर ही गिर गये थे। इसके बाद टीम बेहद ही मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करने आये ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने धीमी शुरुआत करते हुए पारी को संभाला।

एक बार क्रीज़ पर टिकने के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करनी शुरू की और मैच के लगभग अंत तक वो लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने 64 गेंदों में तूफानी 104 रन की पारी खेल कर टीम के लिए शानदार शतक लगाया है। जिसका एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा। आप इस वीडियो को यहाँ नीचे देख सकते है।

यहाँ देखें वीडियो

ऐसा रहा मैच का हाल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर महत्वपूर्ण मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था।

वही पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। जिसके जवाब में एशियाई चैंपियंस श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। जिस वजह से न्यूजीलैंड ने 65 रनो से मैच जीत लिया है।

Tags: ग्लेंन फिलिप्स, टी20 वर्ल्ड कप 2022, न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका,