SL vs ENG: श्रीलंका को 4 विकेट से हरा कर इंग्लैंड की टीम पहुंची सेमीफइनल में, पिछले बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया हुई टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

By Akash Ranjan On November 5th, 2022
इंग्लैंड

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का 39वां मुकाबला शनिवार यानी आज 05 नवंबर को इंग्लैंड और श्रीलंका (SL vs ENG) के खिलाफ बीच सिडनी में खेला गया। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन बनाए।

जिसके ज़वाब में जोस बटलर (Jos Buttler) की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये। जिस वजह से इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।

यह भी पढ़ें : जोस बटलर को नहीं बल्कि रोहित शर्मा को बेस्ट ओपनर मानता है इंग्लैंड का ये दिग्गज, हिटमैन की जमकर की तारीफ

श्रीलंका की पारी, 20ओवर में 141/8

श्रीलंका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन बनाए। उसके लिए पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। निसांका ने 45 गेंद की पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए। उनके अलावा भानुका राजपक्षे ने 22 और कुसल मेंडिस ने 18 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाया।

वानिंदु हसरंगा और धनंजय डी सिल्वा ने नौ-नौ रन बनाए। चरित असालंका ने आठ और दासुन शनाका ने तीन रन बनाए। चमिका करुणारत्ने खाता नहीं खोल पाए। महेश तीक्षणा खाता खोले बगैर नाबाद रहे। श्रीलंका ने एक समय 8.2 ओवर में दो विकेट पर 72 रन बना लिए थे। उसके बाद टीम को लगातार झटके और वह बड़ा स्कोर नही बना सकी।

इंग्लैंड की पारी, 19.4 ओवर में 144/6

142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने शुरु की। अच्छी शुरुआत करने के बाद इंग्लैंड ने सात रन के अंतराल पर दो विकेट गंवा दिए। कप्तान बटलर 23 गेंद में 28 और एलेक्स हेल्स 30 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। दोनों विकेट वनिंदु हसरंगा ने लिए। उन्होंने पहले बटलर को चमिका करुणारत्ने के हाथों कैच कराया फिर अपनी ही गेंद पर हेल्स का कैच पकड़ा।

सैम करन के रूप में इंग्लैंड को छठा झटका लगा। लहिरू कुमारा की गेंद पर कसून रजिता ने उनका कैच पकड़ा। सैम करन ने 11 गेंद में छह रन बनाए। बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स क्रीज पर मौजूद रहे। इंग्लैंड ने जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 13 रन बनाये। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।

SL vs ENG : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा।

Tags: इंग्लैंड और श्रीलंका, टी20 वर्ल्ड कप, सिडनी,