IPL 2022, PBKS vs CSK: मंयक अग्रवाल ने शिखर धवन को नहीं बल्कि इन 2 खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय, अगले मैच को लेकर दिया संकेत

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 38वां मैच खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) आमने -सामने थी. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम ने 20 ओवर में 187 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) नहीं कर पायी और 11 रनों से मैच हार गई. मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) को नहीं बल्कि इन 2 खिलाड़ियो को जीत का श्रेय दिया है.
मंयक अग्रवाल ने इन 2 खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय
IPL 2022, PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स ने सीएसके को हराकर पॉइटंस टेबल में कर दिया बड़ा फेरबदल, चेन्नई की उम्मीदें अभी भी है जिंदा
सीजन में चौथी जीत दर्ज करके पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) ने शानदार वापसी कर ली है. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने कहा कि-
” मुझे लगा कि अर्श ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, उसने मुश्किल ओवर फेंके, वह हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है. यहां तक कि रबाडा ने भी रुतुराज और रायडू को आउट करने के लिए अच्छी गेंदबाजी की. ये दोनों हमारे लिए बहुत अच्छे रहे हैं. एक टीम के रूप में हमें स्मार्ट होने के बारे में सोचना होगा. आप चाहते हैं कि आपका विरोधी जितना हो सके लंबी बाउंड्री की ओर खेले.”
उन्होने आगे कहा कि-
” एक बल्लेबाज के रूप में भले ही आप गेंदों को मिस कर दें, लेकिन आपको छोटी बाउंड्री के खिलाफ परिणाम मिलेगा. वे पल आपके लिए बेहतर हो जाते हैं. मोमेंटम को जारी रखना जरूरी है, हमने अभी एक मैच जीता है और आगे ज्यादा मैच जीतने की जरूरत है.”
पॉइटंस टेबल में पंजाब किंग्स ने किया फेरबदल
IPL 2022, PBKS vs CSK: शिखर धवन और ड्वेन ब्रावो ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में किया बदलाव, भारतीय खिलाड़ियो का है दबदबा
पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) ने अब तक आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 8 मैच खेले हैं. जिसमें 4 मैच मंयक अग्रवाल की टीम ने जीता है, तो वहीं 4 ही मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में जीत के साथ पॉइटंस टेबल (POINTS TABLE) में 8 अंको के साथ मंयक अग्रवाल की पंजाब किंग्स की टीम नंबर 6 पर पंहुच गई हैं. वहीं हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम नंबर 9 पर बनी हुई है.
Tags: अर्शदीप सिंह, चेन्नई सुपर किंंग्स, पंजाब किंग्स, मंयक अग्रवाल,