IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस अब बाकी टीमों का करेंगे काम खराब, समझिए क्या कहता है अंको का खेल

By Twinkle Chaturvedi On May 7th, 2022
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस अब बाकी टीमों का करेंगे काम खराब, समझिए क्या कहता है अंको का खेल

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन 26 मार्च 2022 से शुरू हुआ था। आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और चेन्नई सुपर किंग्स जिन्होंने सबसे ज्यादा बार आईपीएल टाइटल अपने नाम किया है। दोनो ही टीमें इस साल अपना चैंपियन गेम दिखाने में असफल रही है। चेन्नई इस सीजन 10 मैच में 3 जीत के साथ 8वें नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई 9 मैच में 1 जीत को साथ पाइंटस टेबल के दूसरे पायदान पर है।

सीजन के आखिरी लीग मैचों में मुंबई और चेन्नई कर सकती है दूसरी टीमों का काम खराब

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को हराकर पॉइटंस टेबल को बनाया मजेदार

ipl-2022-mi-vs-csk points table

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों के पास लीग के इस क्षण में आकर खोने के लिए कुछ भी नहीं है इसलिए दोनों टीम लीग के बचे आखिरी मैचों में अपना चैंपियन गेम दिखाकर  पनी विरोधी टीमों का काम खराब कर सकती है। यानी कि चेन्नई और मुंबई दोनो के पास 4 मुकाबले है अपने आप को बेस्ट दिखाने के लिए और इस सीजन को एक अच्छे नोट में खत्म करने के लिए, मुंबई अपने 4 मुकाबले कोलकत्ता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलेगी।

अगर मुंबई कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली को हराने में सफल रही तो तीनों ही टीम के लिए प्लेऑफ में जगह बहुत मुश्किल हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर चेन्नई अपने 4 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी अगर चेन्नई दिल्ली और राजस्थान को हराने में कामयाब रहेगी तो प्लेऑफ को लेकर दोनों टीमों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

धोनी करते चेन्नई की कप्तानी तो अलग होती कहानी

CSK playoffs qualification scenario: Can MS Dhoni take Chennai Super Kings to last-four in IPL 2022? | Cricket News | Zee News

चेन्नई सुपर किंग्स के लगातार मैच हारने का जिम्मेदार कप्तानी को बताया जा रहा है साथ ही साथ खिलाड़ियों का वो फॉर्म नजर नहीं आ रहा था जो नजर आना चाहिए था। हैदराबाद के खिलाफ जीतने से चेन्नई की किस्मत वापस पटरी पर आती दिखी थी लेकिन बैंगलोर के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पडा। ये कहना गलत नहीं होगा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है चाहे वो भारत हो या चेन्नई सुपर किंग्स, अगर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 में शुरूआत से कप्तानी करते तो शायद नतीजे कुछ और ही रहते।

इस सीजन नहीं दिखा मुंबई के खिलाड़ियों का शानदार फॉर्म

 

ईशान किशन (ISHAN KISHAN) अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है लेकिन वो इस साल अपना कमाल दिखाने में नाकामयाब रहे है। टिम डेविड जो अपने बडे़-बडे़ छक्कों की वजह से मशहूर है अबतक अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिखा पाए है। कायरन पोलार्ड, रोहित शर्मा का फॉर्म में ना होना टीम की नाकामयाबी का सबसे बड़ा कारण है। जसप्रीत बुमराह अच्छी इकॉनमी के साथ गेंदबाजी तो कर रहे है पर विकटें नहीं चटकाए पाए इस चीज ने टीम को सबसे से ज्यादा दुख दिया है।

 

 

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, मुंबई इंडियस,