IPL 2022, MI vs CSK: मैन ऑफ़ द मैच डेनियल सैम्स ने बताया क्यों वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आए, गेंदबाजी का खोला राज

By Akash Ranjan On May 13th, 2022
IPL 2022, MI vs CSK: मैन ऑफ़ द मैच डेनियल सैम्स ने बताया क्यों वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आए, गेंदबाजी का खोला राज

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 59वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने थी। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 97 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 विकेट से कर लिया। मुंबई इंडियंस के जीत के हीरो डेनियल सैम्स (Daniel Sams) रहे।

ऐसे जीती मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई की तरफ से डेनियल सैम्स ने सर्वाधक 3 विकेट चटकाये। इसके अलावा रिले मेरेदिथ और कुमार कार्तिकेय ने 2-2 तो जसप्रीत बुमराह और रमनदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला। सीएसके (CSK) के 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए MI की शुरूआत भी बेहद खराब रही।

दोनो ही ओपनर्स महज 30 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट चुके थे। तिलक वर्मा (TILAK VARMA) MI की पारी को संभालते हुए जीत की तरफ लेकर गये। वर्मा ने 32 गेंदों में 34 रन बनाये, जिसमें उन्होंने 4 चौके भी लगाये। MI 14.5 ओवर में ही लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब हो गयी।

डेनियल सैम्स बने प्लेयर ऑफ द मैच

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर डेनियल सैम्स आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। उन्होंने शुरुआत में कुछ मुकाबलों में ज़रूर निराश किया था। लेकिन, इसके बाद जो उनके अंदर बदलाव आया वह गज़ब का था। वहीं अब सीएसके के खिलाफ मैन ऑफ़ द मैच बनने के बाद सैम्स ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर वह क्या गलती कर रहे थे। डेनियल सैम्स (Daniel Sams) ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में कहा,

“ पिछले कुछ गेम योजना के मुताबिक नहीं थे। उन प्रदर्शनों को प्रतिबिंबित करने के लिए थोड़ा समय था। मैंने अभी-अभी पता किया कि मैं अपनी ताकत पर ध्यान न देकर बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दे रहा था। यह कुछ है जिसपर काम करने की जरूरत है। हमारे पास अलग-अलग बल्लेबाजों के लिए अलग-अलग प्लान हैं। सभी बल्लेबाजों पर शॉर्ट बॉल का प्रयोग करने पर हमने बात की थी।”

उन्होंने आगे कहा कि-

 

“ मैं मौका पाने के लिए वास्तव में उत्साहित था। यही बात एमजे (महेला जयवर्धने) ने आज मुझसे कही। पूरे आईपीएल में गेंदबाजी करने के लिए बेहद खुबसूरत विकेट मिला। यह काफी मनोरंजक था और आज का पिच गेंदबाजी के अनुकूल था।”

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, डेनियल सैम्स, मुंबई इंडियस,