CSK vs KKR, STAT REPORT: पहले मुकाबले में बने 8 बड़े रिकॉर्ड्स, हार के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया एक नया इतिहास

वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का पहला मैच खेला गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर 131 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 6 विकेट गंवाकर कर लिया. इस मैच में कुल 8 बड़े रिकॉर्डस बने हैं, इस मैच में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया.
मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया एक नया इतिहास

1. अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमें 29 बार आमने-सामने रही है. जिसमें चेन्नई की टीम ने 18 बार तो वहीं कोलकाता की टीम ने 10 बार जीत अपने नाम किया है. वहीं 1 मैच बेनतीजा रहा है.
2. रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) आईपीएल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 200 मैच बतौर खिलाड़ी खेलने के बाद कप्तानी की है.
3. रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) पिछले 20 पारियो में पहली बार अपना खाता नहीं खोल पाए हैं.
4. आईपीएल करियर में अंबाती रायडू अब तक 15 बार रन आउट हुए हैं, उनसे ज्यादा बार रन आउट सिर्फ शिखर धवन और गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) हुए हैं.

5. 2 साल के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आईपीएल में अर्धशतक लगाया है. आखिरी बार उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 2019 में 48 गेंदो में 84 रन बनाए हैं.
6. बतौर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पहले मुकाबले में ही अर्धशतक लगाया है.
7. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आईपीएल 2022 का पहला अर्धशतक लगाया.
8. ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. ब्रावो के नाम अब 170 विकेट हो गए हैं, जिसके कारण ही उन्होंने लसिथ मलिंगा की बराबरी कर ली है.
Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,