CSK vs KKR: आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में इन 4 विदेशी खिलाड़ियो को मौका देंगे महेंद्र सिंह धोनी, दिग्गज को नहीं मिलेगा मौका

By Aditya tiwari On March 21st, 2022
MS DHONI

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारी टीमों ने तेजी से शुरू कर दी है. 4 दिनों के बाद 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के सामने होगी. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेंगी.

जिससे सीजन 15 का शानदार शुरुआत हो सके. इस दौरान प्लेइंग इलेवन में 4 विदेशी खिलाड़ियो को फिट करना सबसे मुश्किल काम होता है. चेन्नई टीम में कई दिग्गज विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से कौन से 4 विदेशी खिलाड़ियो को महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) प्लेइंग इलेवन में जगह देंगे, ये इस लेख में बताया गया है.

पहले मुकाबले में इन 4 विदेशी खिलाड़ियो को मौका देंगे महेंद्र सिंह धोनी

1. मोईन अली

MOEEN ALI

सलामी बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) किसी भारतीय खिलाड़ी पर ही भरोसा जतायेंगें जो रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) का साथ दे सके. जिसमें सबसे आगे डेवॉन कॉन्वे नजर आ रहे हैं. लेकिन नंबर 3 पर एक बार फिर से मोईन अली (MOEEN ALI) को कप्तान मौका देंगे. पिछले साल मोईन ने ही सुरेश रैना (SURESH RAINA) का रिप्लेस किया था.

बल्लेबाजी में अपने योगदान के साथ अली गेंदबाजी में भी अहम नजर आते हैं. हालांकि अभी वो वीजा संबधी समस्या के कारण टीम से नहीं जुड़ पायेंगे. लेकिन जल्द ही वो टीम का हिस्सा बन जायेंगे और पहले मैच में टीम का हिस्सा बन सकते हैं. ऐसे में मोईन अली को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) पहले खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा बनायेंगे.

2. ड्वेन ब्रावो

DWAYNE BRAVO

दिग्गज तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) इस सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम का हिस्सा है. इस खिलाड़ी को 4.40 करोड़ की रकम देकर टीम ने एक बार फिर अपने साथ जोड़ा है. ब्रावो लगातार छोटी -बड़ी लीगों में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहाँ पर वो गेंद के साथ ही साथ बल्ले से भी अहम योगदान देते हुए नजर आते हैं.

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को ब्रावो पर बहुत ज्यादा भरोसा है, जिसके कारण ही इस खिलाड़ी का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ नजर आता है. ऐसे में कोलकाता के खिलाफ पहले प्लेइंग इलेवन में ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) का खेलना लगभग पक्का है. ये खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन करता हुआ नजर आ रहा है.

3. डेवॉन कॉन्वे

DEVON CONWAY

फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) पिछले सीजन रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) का साथ दे रहे थे, लेकिन इस सीजन वो टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उनके विकल्प के रूप में टीम ने न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉन्वे (DEVON KANWAY) को मौका दिया जा सकता है. इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए लगातार खुद को साबित किया है, लेकिन अब विश्व की सबसे बड़ी लीग में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को और बेहतर करना चाहेंगे.

पॉवरप्ले का अच्छा इस्तेमाल करना इस खिलाड़ी को आता है. जहाँ पर कॉन्वे टीम के लिए माइकल हसी (MICHAEL HUSSEY) वाली भूमिका निभा सकते हैं. जो 2013-15 तक दिग्गज हसी करते हुए नजर आते थे. अगर कॉन्वे ऐसा करने में सफल हुए तो फिर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को एक अच्छा विकल्प मिल जायेगा.

4. एडम मिल्ने

ADAM MILNE

यूएई के मैदानों पर जब चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम ने सफलता हासिल की थी तो उस समय टीम के पास जोश हेजलवुड (JOSH HAZLEWOOD) नजर आते थे. लेकिन उनके विकल्प के रूप में टीम के पास एडम मिल्ने (ADAM MILNE) नजर आ रहे हैं. जिनके पास बहुत अच्छी गति नजर आ रही है.

नई गेंद के साथ स्विंग कराने के अलावा एडम अब डेथ ओवरों में भी बेहद अहम भूमिका निभाने का दम रखते हैं. इसके अलावा अगर मौका पड़ा तो बल्ले से भी कुछ बड़े शॉट लगा सकते हैं. बतौर फिल्डर भी इस खिलाड़ी की भूमिका बेहद अहम नजर आती है. जिसके कारण ही महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की टीम ने इस खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया था.

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली,