IPL 2022, CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली के बीच मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम, बारिश होने की कितनी संभावनाएं?
IPL 2022, CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली के बीच मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम, बारिश होने की कितनी संभावनाएं?

आईपीएल 2022 (IPL) का 15वां सीजन बहुत ही रोमांचक हो चला है। लगभग सभी मुकाबले अब आखिरी बॉल तक पहुंचने वाले मैच बनते जा रहे है। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच इस सीजन का 55वां मैच खेला जाएगा। 8 मई को यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स की नज़रे प्लेऑफ पर

दिल्ली कैपिटल्स इस समय अंक तालिका में 10 मैचों में 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। दिल्ली ने अपने आखिरी मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पर 21 रनो से धूल चटा दी थी। ग़ौर करने वाली बात है कि डेविड वॉर्नर को छोड़कर दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। कप्तान ऋषभ पंत और मिशेल मार्श के लिए समय आ गया है कि वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करें।

चेन्नई की नज़रे सभी का खेल बिगड़ने की ओर

चेन्नई सुपर किंग्स के 10 मैचों में 6 अंक हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की मंशा दिल्ली कैप्टिलस के प्ले ऑफ़ के रास्ते को और मुश्किल बनाना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (99 और 28 रन) और डेवॉन कॉनवे (85 और 56 रन) ने पिछले 2 मैचों में बल्ले से शानदार खेल दिखाया है।

अंबाती रायुडू, एमएस धोनी और रॉबिन उथप्पा ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन सभी मैचों में असर छोड़ने में नाक़ाम रहे है। चिंता का विषय है कि स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली और रवींद्र जडेजा फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

Weather.com के अनुसार, 8 मई (रविवार) की शाम मुंबई में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 63% ह्यूमिडिटी और बारिश की मात्र 6% संभावना है। इस दिन मुंबई में एक गर्म और उमस भरी दोपहर की रहने उम्मीद है। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा भी चलने का अनुमान लगाया गया है। यह गेंदबाजों के लिए एक कठिन स्थान होगा और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 रनों के कुल स्कोर का लक्ष्य रखेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *