IPL 2022, CSK vs DC: पर्पल कैप की रेस में वानिंदु हसरंगा दे रहे है चहल को कड़ी चुनौती, टॉप 10 में बढ़ रहा है भारतीयों का दबदबा

By Twinkle Chaturvedi On May 9th, 2022
IPL 2022, CSK vs DC: पर्पल कैप की रेस में वानिंदु हसरंगा दे रहे है चहल को कड़ी चुनौती, टॉप 10 में बढ़ रहा है भारतीयों का दबदबा

आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच 8 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का विशाल लक्ष्य दिल्ली को दिया। दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 117 रन बना पाई और चेन्नई से 91 रनों से हार गयी। पर्पल कैप की रेस में बेहद रोमांचक हो गई है.

पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए है वानिंदु हसरंगा

आज हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकें 5 विकटों के साथ वानिंदु हसरंगा पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए है। हसरंगा ने 12 मैचों में 7.85 की इकॉनमी के साथ 21 विकेट अपने नाम किए है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) इस लिस्ट में अभी भी टॉप पर बरकरार है। आज पंजाब किंग्स के साथ हुए मुकाबले में चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर अपनी टीम के लिए 3 विकटें चटकाई है। राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल पर्पल कैप की लिस्ट में 22 विकटों के साथ पहले पायदान पर है चहल ने 11 मैचों में 7.27 की इकॉनमी के साथ 22 विकेट लिए है, बेस्ट बॉलिंग फिगर 4 ओवर में 10.00 की इकॉनमी के साथ 5/4 है।

18 विकटों के साथ कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। कुलदीप ने 10 मैचों में 8.23 की इकॉनमी के साथ 18 विकेट चटकाए है, बेस्ट बॉलिंग फिगर 3 ओवर में 4.66 की इकॉनमी के साथ 4/14 है। पर्पल कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर 17 विकटों के साथ पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) है।

रोमांचक होती जा रही है पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों के बीच जंग

पांचवें पायदान पर 17 विकटों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन है। पांचवें पायदान पर 16 विकटों के साथ दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद है सातवें  पायदान पर 15 विकटों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के उमेश यादव है।

इसी प्रकार पर्पल कैप की लिस्ट में आठवें  पायदान पर 15 विकटों को साथ गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी है। नौवें पायदान पर 15 विकटों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक है। दसवें पायदान पर 14 विकटों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल है।

Tags: आईपीएल 2022, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, वानिंदु हसरंगा, सनराइसर्स हैदराबाद,