चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को हार के बाद मिली बड़ी खुशखबरी, टीम में लौटा दिग्गज
csk-moeen-ali-ms-dhoni IPL 2022

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में पिछले बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स  (CSK) का आगाज बेहद खराब रहा है.चेन्नई सुपर किंग्स ने पहला मैच 6 विकेट से गंवा दिया है. हालांकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने  शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुँचाया. चेन्नई सुपरकिंग्स अब दूसरे मैच में बड़ी जोरदार वापसी कर सकती है. ऐसा इसलिए है  क्योंकि उसका बड़ा मैच फिनिशर टीम में शामिल हो गया है. वहीं इस खिलाड़ी का रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) के साथ गले लगने का वीडियो भी सामने आया है.

चेन्नई सुपर किंग्स टीम में मोईन अली की वापसी, गले लगते हुए वीडियो वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को हार के बाद मिली बड़ी खुशखबरी, टीम में लौटा दिग्गज
csk-moeen-ali-ms-dhoni IPL 2022

मोईन अली (MOEEN ALI) आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्क्वाड में शामिल हो गए हैं. मोईन अली 3 दिन तक क्वारंटीन थे जिसके चलते वो पहले मैच में नहीं खेल पाए थे. वीजा में देरी के चलते मोईन अली देरी से मुंबई पहुंचे और इस वजह से उनका क्वारंटीन काल भी देरी से शुरू हुआ. मोईन अली टीम में शामिल होने से पहले दो कोविड (COVID) टेस्ट दिए, जिसमें वो नेगेटिव पाए गए.

मोईन अली (MOEEN ALI)  का वीडियो सामने आया है जहाँ वो अपने साथी खिलाडियों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इसमें मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और दूसरे साथी खिलाड़ी मौजूद हैं. मोईन अली अगर चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे तो माना जा रहा है कि वो डेवॉन कॉन्वे की जगह लेंगे.

मोईन अली है चेन्नई सुपर किंग्स की रीढ़

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को हार के बाद मिली बड़ी खुशखबरी, टीम में लौटा दिग्गज
csk-moeen-ali-ms-dhoni IPL 2022

आपको बता दें मोईन अली (MOEEN ALI) को चेन्नई सुपरकिंग्स का सबसे अहम खिलाड़ी माना जाता है. बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने पिछले सीजन में कमाल की पारी खेली थी. टॉप ऑर्डर में खेलने वाले मोईन अपनी शानदार बल्लेबाजी और मिडिल ओवरों में अच्छी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. मोईन अली(MOEEN ALI) ने पिछले सीजन में 137 के स्ट्राइक रेट से 15 मैचों में 357 रन बनाए थे. इसके अलावा मोईन ने 6 विकेट भी हासिल किए थे और उनका इकॉनमी रेट मात्र  6.35 था जोकि टी20 क्रिकेट में बेहतर माना जाता है.

यहाँ पर देखिए वीडियो :

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *