IPL 2022: सीएसके के एंथम सॉन्ग में महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज फैंस को आ रहा है पंसद, वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

By Shadab Ahmad On March 28th, 2022
सीएसके

शनिवार को सीएसके (CSK)और केकेआर (KKR) के बीच मुकाबला शुरू होने के साथ आईपीएल (IPL) का रोमांच अपने शबाब पर पहुंच गया है। सबकी निगाहें आईपीएल के पिछली बार के फाइनलिस्ट दोनों टीमों पर लगी हैं। फैंस हर एक गेंद पर खेल का पूरा आनंद लेते रहे रहे दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सीएसके के एंथम सॉन्ग ने धूम मचा रखी थी। महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) के वीडियो के अंदाज को फैंस ने खूब सराहा है। आइए जानते हैं क्या है वीडियो में….

बल्लेबाजी और सीटी बजाते नजर आ रहे है महेंद्र सिंंह धोनी

सीएसके (CSK) एंथम सॉन्ग में वीडियो की शुरुआत और अंत दोनों महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) पर हो रहा है। साथ ही धोनी बल्लेबाजी करते हुए अपनोंं सीएसके प्रशंसकोंं के लिए सीटी बजाते नजर आ रहे है। यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर अपलोड इस वीडियो पर अपने अपने अदांज में कमेंट लिख रहे हैं।

बता दें कि केकेआर (KKR) के साथ सीएसके (CSK) का यह मैच वानखेड़े मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच में कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सिर्फ 9 मुकाबले जीते हैं जबकि सीएसके (CSK) ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था।

यह हैं सीएसके और केकेआर की टीम लिस्ट

चेन्नई सुपरकिंग्स की पूरी टीम
रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू, केएम आसिफ गेंदबाज, तुषार देशपांडे, दीपक चाहर, शिवम दुबे, महेश दीक्षाना, राजवर्धन हैंगरकेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने गेंदबाज, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा.

 

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version