धोनी हैं “जॉन सीना” तो विराट कोहली “रोमन रेंस ” जानिए WWE के किस सुपरस्टार से समानता रखता कौन सा भारतीय खिलाड़ी

By Twinkle Chaturvedi On November 3rd, 2022
क्रिकेट

क्रिकेट (CRICKET) भारत सहित दुनिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल हैं। भारत (INDIA) में तो लोग क्रिकेट को पूजते हैं, क्रिकेट के बिना क्रिकेट प्रेमी अपने दिन की शुरूआत और अंत नहीं करते हैं। लेकिन पर जिस तरह क्रिकेट लोकप्रित हैं उसी तरह भारत में (WWE) भी काफी ज्यादा मशहूर हैं।

दोनों ही खेलों से भारत को बंपर कमाई होती हैं। जब दोनों ही खेल इतने ज्यादा लोकप्रिय हैं तो क्यों ना दोनों खेलों के सितारों के बीच समानता निकाली जाए। आज हम आपको इस लेख के जरिए कौन से (WWE) स्टार और क्रिकेट स्टार के बीच समानता हैं, आइए आपको बताते हैं-

महेंद्र सिंह धोनी में दिखते हैं जॉन सीना

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होने अपनी कप्तानी में भारत को हर बड़ी ट्रॉफियां जीतवाई हैं जो आज तक और कोई नहीं कर पाया हैं। वहीं जॉनसेना (JOHNCENA)  (WWE) के सबसे बड़े चेहरे में से एक रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने पूरे करियर में बेशुमार प्यार और लोकप्रियता मिली हैं। लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों को उनके करियर के आखिरी पड़ाव में खराब प्रदर्शन के चलते ट्रोल किया गया। धोनी और जॉनसेना में यह समानता हैं।

रोमन रेंस और विराट कोहली के मिलते हैं गुण

रोमन रेन (ROMAN REIGNS) (WWE) के सबसे बड़े चेहरे रहे हैं। वहीं विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भारतीय क्रिकेट के साथ-साथ दुनिया के भी सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर रहे हैं। दोनों खेल प्रेमियों ने इन खिलाड़ियों के चलते ही खेलों को और ज्यादा प्यार दिया हैं। दोनों की ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं साथ ही में दोनों अपने आक्रमक नेचर के लिए भी जाने जाते हैं।

ब्रॉक लैसनर और युवराज सिंह हुबहू हैं एक जैसे

ब्रॉक लैसनर (BROCK LENSAR) और युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) के बीच काफी सारी समानता हैं। लैसनर WWE के सबसे ताकतवर खिलाड़ी रहे हैं। वहीं युवराज सिंह भी क्रिकेट में अपने ताकत भरे खेल के लिए मशहूर थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने जीवन में जानलेवा बीमारी से लड़कर उसे मात दी हैं। लैसनर डायवर्टीकुलिटिस से पीडित थे। वहीं युवराज कैंसर से जंग जीत रहे थे। दोनों ने ही इस लड़ाई को लड़ कर दोबारा खेल में वापसी की थी।

सौरव गांगुली और ट्रिपल एच में यह हैं समान

भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकते सितारे हैं, उन की कप्तानी में भारतीय टीम खूब फली-फुली हैं। वहीं ट्रिपल एच (TRIPLE H) भी शानदार रेसलर थे। दोनों खिलाड़ियो को एक चीज जोड़ती हैं वह हैं अपने खेल के सफर के अंत के बाद सत्तावादी निकायों का हिस्सा बनना। सौरव गांगुली बीसीसीआई (BCCI)  प्रसिडेंट हैं वहीं ट्रिपल एच (WWE) के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।

सचिन तेंदुलकर और अंडरटेकर के बीच समानता

सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAKR) क्रिकेट जगत के सबसे महान खिलाड़ी व वयक्ति रहें हैं। अंडरटेकर (UNDERTAKER) भी (WWE) के सबसे महान पहलवान रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने खेल को बहुत कुछ दिया हैं। जिसने युवाओं को खेल को चुनने के लिए प्रेरित किया हैं। दोनों ही खिलाड़ियों का रिकॉर्ड उनके खेलों में शानदार हैं। और दोनों ही सबसे विनम्र इंसानों में से एक हैं।

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली,