वैसे तो इस समय भारत में आईपीएल 2022 (IPL 2022) सीजन की धूम चल रही है. लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको विदेशी क्रिकेट के बारे में बताने वाले हैं. हम इंग्लैंड में आयोजित काउंटी क्रिकेट की बात कर रहे हैं. इसी से जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर कल से खूब वायरल हो रही है. इसमें एक खिलाड़ी भारतीय है और दूसरा खिलाड़ी पाकिस्तान से है. क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं. अब इसी खबर पर आगे बात करते हैं….आइए जानते हैं कौन हैं ये दोनों खिलाड़ी और क्या है पूरा मामला
चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद रिजवान का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने कल काउंटी क्रिकेट (County Cricket) में डेब्यू किया. यह दोनों खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट चैम्पियनशिप डिवीजन 2 में ससेक्स की टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे.
वैसे तो चेतेश्वर पुजारा पहले भी इंग्लैंड में जाकर प्रथम श्रेणी के कई मैच खेल चुके हैं. इनके साथ अपना डेब्यू कर रहे पकिस्तान के रिजवान इंग्लैंड में पहली बार क्रिकेट खेलेंगे. भारत-पाक के ये दोनों खिलाड़ी एक ही टीम के लिए खेलने वाले हैं. इन दोनों को ससेक्स की टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है. ये दोनों खिलाड़ी मेजबान टीम डर्बीशर के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. कल डर्बीशर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ससेक्स को बॉलिंग के आमंत्रित किया.
चेतेश्वर पुजारा को है भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) मुख्यतः टेस्ट क्रिकेट के प्लेयर हैं. अपनी खराब फॉर्म की वजह से कुछ सालों से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. इन्होंने आखिरी बार टीम के साथ टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका दौरे के समय खेला था. काउंटी क्रिकेट के जरिए चेतेश्वर पुजारा अपने खेल में सुधार करने की कोशिश करेंगे और खेल के दौरान अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाने का प्रयास करेंगे.
पुजारा की पूरी कोशिश रहेगी कि काउंटी में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टेस्ट टीम में जल्दी वापसी कर ली जाए. दूसरी तरफ मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. अपनी खेल के जरिए ये भी क्रिकेट प्रेमियों और सेलेक्टर्स को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे.

Leave a Reply