आईपीएल 2022 के दौरान चेतेश्वर पुजारा कर रहे हैं दोहरे शतक की बारिश, 3 मैचों में जड़ दिया 3 शतक

चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टेस्ट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) ने काउंटी क्रिकेट में धमाल मचा रखी है। उन्होंने ससेक्स (SUSEX) की ओर से खेलते हुए लगाताार दूसरा दोहरा शतक शनिवार को लगा दिया है। चेतेश्वर पुजारा ने 203 रन बनाए हैं, हालांकि वाे अभी आउट नहीं हुए हैं। बता दें कि चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) ने ससेक्स की ओर से खेलते हुए पहले दोनों मैचों में शतक लगाए थे।

डरहम ने पहली पारी 223 पर हो गई है ढेर

काउंटी क्रिकेट में ससेक्स (SUSEX) और डरहम के बीच मैच खेला जा रहा है। मैच में पहले खेलते हुए डरहम की पहली पारी 223 रन पर ढेर हो गई । टीम की ओर पांचवें डाउन पर चेतेश्वर पुजारा को भेजा गया। चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) ने पारी को संभालने के के साथ जोरदार पारी खेली।

उन्होंने 334 गेंदो का सामना करके 203 रन बनाए। खेल की समाप्ति पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाजा रिजवान मो. रिजवान (MOHD RIZWAN) 145 गेंदों पर एक चौके की मदद से 79 रन बनाकर उनके साथ खेल रहे थे। ससेक्स (SUSEX) ने पहली पारी की समाप्ति पर 10 विकेट के नुकसान पर 538 रन बना लिए हैं।

ससेक्स ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया पुजारा का वीडियो

ससेक्स  (SUSEX)ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर चेतेश्वर पुजार का विभिन्न शॉट खेलते हुए वीडियो अपलोड किया है। इसमें चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) ) तेज गेंदबाजों के खिलाफ स्क्वायर ड्राइव, कट शॉट, स्ट्रेट ड्राइव जबकि स्पिनरों के खिलाफ शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें चेतेश्वर पुजारा को श्रीलंका के दौरे के दौरान टीम में नहीं लिया गया था। इसके स्थान पर हनुमा विहारी(HANUMA VIHARI) को मौका दिया गया था। इसके बाद आईपीएल (IPL) में भी किसी टीम ने उनको नहीं खरीदा था। इसी दौरान ससेक्स ने उनको काउंटी के लिए बुलाया और वो काउंटी खेलने इंग्लैंड चले गए। अब तक वहां के तीन मैचों में तीन शतक लगा चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *