रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के प्यार की कहानी है शानदार, बेटी के साथ कप्तान का है स्पेशल कनेक्शन

By Tanu Chaturvedi On March 5th, 2023
रोहित शर्मा

टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही काफी चर्चा में हैं। हाल ही में बात चल रही थी कि उनसे टी20 कप्तानी छीनी दा सकती है लेकिन फिलहाल ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है। रोहित अपने गेम के अलावा अपनी फैमली के साथ और फोटोज को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अपनी फैमली और बेटी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती है।

बेटी से बेहद प्यार करते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह की जोड़ी को क्रिकेट फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों साथ में कई इवेंट्स में नजर आते हैं। पत्नी रितिका की खूबसूरती के दिवाने रोहित शर्मा अपनी पत्नी से बहुत प्यार भी करते हैं। रितिका सजदेह के साथ रोहित ने साल 2015 में शादी की थी। उनकी बेटी का जन्म साल 2018 में हुआ था। रोहित के उनकी पत्नी और बेटी को चीयर करते हुए देखा जा चुका है। बाप-बेटी के बीच काफी अच्छा बॉन्ड हैं और दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं। सबकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। फैंस उन्हें और उनकी पर्सनल लाइफ को काफी पसंद करता है।

बेटी का मनाया था बर्थडे

वहीं, अपनी बेटी को भी अपना पूरा समय देते हैं। रोहित और रितिका की बेटी समायरा 4 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर पापा रोहित ने बार्बी का केक बनवाया था। इस दौरान उनके सेलिब्रेशन में रोहित शर्मा के माता-पिता और रीतिका के माता-पिता और फ्रैंड्स मौजूद रहे। सेलिब्रेशन रोहित शर्मा के मुंबई के घर में किया गया था। इस सेलिब्रेशन में समायरा काफी मस्ती करती नजर आईं।

फैमिली के साथ फोटोज में रोहित की खुशी भी साफ झलक रही है। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कप्तान रोहित शर्मा अपनी बेटी और पत्नी के काफी करीब हैं, उन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।

Tags: रितिका सजदेह, रोहित शर्मा,