महान ब्रायन लारा ने इस खूुबसूरत मॉडल से की थी शादी, इस कपल की तस्वीरें तेजी से हो रही है वायरल

By Tanu Chaturvedi On March 4th, 2023
ब्रायन लारा

ब्रायन लारा की गिनती शानदार क्रिकेटर्स में होती है। 53 साल के ब्रायन लारा क्रिकेट के सभी फॉर्म से संन्यास ले चुके हैं। वह काफी चर्चा में रहे थे। उनको अलग अलग अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। आज हम बात करने जा रहे हैं उनके गेम की नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ….

ब्रायन लारा की पत्नी हैं मॉडल

ब्रायन लारा ने त्रिनिदाद की मॉडल लियेस्ल रोवेडास से शादी की थी, जिससे उनके दो बेटियां हैं। उनकी ब्रिटिश मॉडल लिंसे वार्ड के साथ अफेयर के भी चर्चे रहे। वह वेस्टइंडीज के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हैं। अपने गेम के लिए जानें जाते हैं।

बेटी का नाम था सिडनी

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज लारा ने अपनी बेटी का नाम ‘सिडनी’ ऑस्ट्रेलिया के मैदान के नाम पर रखा था। इसके पीछे भी एक कहानी है। सिडनी में खेले गए इस मैच से लारा की बेटी का नाम भी जुड़ा है। दरअसल, सिडनी में लारा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक (1993 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) जड़ा था। इसी की वजह से उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी सिडनी रख दिया। लारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस टेस्ट मैच में 372 गेदों पर 38 चौके जड़े और वह रन आउट हुए।

शानदार रिकॉर्ड हैं उनके नाम

उन्होंने 90 के दशक और 2000 के दशक में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। ब्रायन लारा के टेस्ट क्रिकेट का सबसे हाईएस्ट रिकॉर्ड 400 रन दर्ज है। ब्रायन लारा के इस शानदार रिकॉर्ड के कारण आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया। ब्रायन लारा ने 131 टेस्ट मैच में 11953 रन बनाए हैं। उनके नाम 34 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 299 ओडीआई में भी उनके 10,000 से अधिक रन हैं। इसमें 19 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। उनका इतना अच्छा गेम होने के कारण वह शानदार रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Tags: ब्रायन लारा,
Exit mobile version