IND vs WI: भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी से मचाया तूफान, वहीं आवेश खान ने अपने स्पेल में दे डाले 47 रन सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर निकाली अपनी भड़ास
IND vs WI: भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी से मचाया तूफान, वहीं आवेश खान ने अपने स्पेल में दे डाले 47 रन सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर निकाली अपनी भड़ास

आवेश खानः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती दिखाई दे रही हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत पर पलटवार करते हुए 5 विकटों से मुकाबला जीता था। आज 2 अगस्त को सीरीज का तीसरा मैच वॉर्नर पॉर्क में  भारतीय समय 9ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं।

वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रनों का लक्ष्य भारत को दिया हैं। आवेश खान (AVESH KHAN) ने आज 47 रन देकर वेस्टइंडीज की टीम मजूती देने का काम किया। जिससे फैंस काफी ज्यादा गुस्से में नजर आए, आज आवेश सोशल मीडिया में काफी ज्यादा ट्रोल किए गए।

आवेश खान अपनी गेंदबाजी को लेकर जमकर हुए ट्रोल

भारतीय टीम आज पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आयी। आज भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR), अश्विन और हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) द्वारा शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। हार्दिक पांड्या ने ब्रैंडन किंग को आऊट कर पॉर्टनरशिप तोड़ी। आज हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

भुवनेश्वर कुमार ने आज 4 ओवर अपने पूरे किए। आज भुवनेश्वर कुमार ने दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। पहले उन्होने कप्तान निकोलस पूरन को 22 के स्कोर पर पवेलियन भेजा फिर काइल मेयर्स जो 73 के स्कोर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए घातक दिख रहे थे, उन्हें भुवी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

आवेश खान ने आज 3 अपने ओवर में 47 रन दिए, आवेश खान की गेंदबाजी को फैंस बुरी तरह ट्रोल करते नजर आए। आवेश खान पूरे तरीके से दबाव में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया में फैंस जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट