इंग्लैंड से आईपीएल के महंगे खिलाड़ी हैं बेन स्टोक्स, अपनी टीचर से ही कर ली थी शादी, बेहद खूबसूरत हैं उनकी पत्नी

By Tanu Chaturvedi On March 14th, 2023
बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स को लेकर पहले से ही खबरें थी कि वह इस साल ऑक्शन में मंहगे बिकने वाले हैं। 31 वर्षीय बेन स्टोक्स का जन्म क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड में हुआ था। उन्होंने एक स्कूल टीचर से शादी की है।  बला की खूबसूरत हैं, उनकी पत्नी।

बेन स्टोक्स की पत्नी हैं बला की खूबसूरत

क्लारे रेडक्लिफ बेन स्टोक्स की पत्नी हैं। दोनों एक काउंटी मैच के दौरान मिले थे। क्लारे ने इसके बाद स्टोक्स को फेसबुक रिक्वेस्ट भेजी थी। इसी के बाद से दोनों की चैटिंग के साथ-साथ डेटिंग भी शुरू हो गई। इसके बाद वह शादी के बंधन में बंध गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ben Stokes (@stokesy)

2017 में शादी के बंधन में बंधे बेन स्टोक्स

साल 2010 में इस कपल ने डेटिंग शुरू की थी। बाद में यह लिव-इन में रहे। 2013 में इनकी सगाई हुई और 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सगाई के पहले ही यह कपल माता-पिता बन चुके थे। इसके बाद 2014 में इन्हें एक बेटी भी हुई। यानी शादी के पहले ही स्टोक्स दो बच्चों के पिता बन चुके थे। साल 2017 में वो शादी के बंधन में बंध गए थे।

कुछ ऐसा है आईपीएल का करियर

बेन 43 आईपीएल मैचों में 920 रन बना चुके हैं। बेन स्टोक्स ने मेंटल कंडीशन का हवाला देकर क्रिकेट से चार महीने का ब्रेक लिया था। वो आईपीएल में 2 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 28 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2021 में बेन स्ट्रोक्स ने सिर्फ 1 मैच खेला था। इंग्लैंड के लिए खेले 43 मैचों में उन्होंने 128 के स्ट्राइक रेट से 585 रन बनाए और 26 विकेट भी लिए। 2021 में स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स की टीम से रिलीज किया गया था, जिसके बाद पिछले सीजन में वह बिजी शेड्यूल के कारण किसी टीम का हिस्सा नहीं थे।

Tags: बेन स्टोक्स,