मीडिया राइट्स से हुआ BCCI के प्लान का खुलासा, आने वाले सालो में ऐसे बढ़ेगा IPL का रोमांच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आने वाले कुछ वर्षों में आईपीएल में मैच की संख्या बढ़ाने संकेत दिए हैं। आईपीएल 2027 तक एक सीजन में 94 मैच खेले जा सकते हैं। पिछलों कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आईपीएल के दो सीजन को लेकर एक बहस देखी जा रही थी। इस मामले पर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) और भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भी अपने विचार रख चुके है। वहीं आईपीएल 2022 की बात करें तो कुल 74 मुकाबले फाइनल समेत खेले गए थे। ऐसे में भविष्य में होने वाले आईपीएल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
IPL को लेकर BCCI का ये हो सकता बड़ा प्लान
आईपीएल 2022 में कई बड़े बदलाब देखने को मिले थे। जैसे इस बीते सीजन में 8 की जगह 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। मैच के फॉर्मेट में भी बदलाव किया गया था। ऐसे में आईपीएल में भविष्य में बड़ा फेरबदल किया जा सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो नए चक्र के पहले दो वर्षों में यानी 2023 और 2024 में जहां 74-74 मैच खेले जाएंगे, जबकि अगले कुछ वर्षों में मैचों की संख्या एक सीजन में 84 हो जाएगी।
BCCI ने 84 मैचों के विकल्प को खुला रखा है। मालूम हो कि पांचवें और अंतिम सत्र में 94 मैच खेले जा सकते हैं। जिसमें हर टीम हर दूसरी टीम से दो बार भिड़ सकती है। जिसमें एक मैच घर पर और दूसरा मैच दूसरी टीम के घरेलू मैदान पर खेलना होगा। इस तरह कुल 90 लीग मैच होंगे और 4 प्लेऑफ मैच प्लेऑफ के लगाकर कुल मैचों की संख्या 94 में हो जाएगी।
क्या होगा असर?
मैचों की संख्या बढ़ने से मीडिया राइट्स के लिए बोली लगाने वाली कंपनियां बड़ा दांव लगाएंगी। ज्यादा मैच होने से मैच का प्रसारण करने वाले चैनल को विज्ञापन के लिए ज्यादा समय मिलेगा और उसकी कमाई बढ़ जाएगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी कंपनियां आईपीएल के मीडिया राइट्स खरीदने के लिए बड़ी बोली लगाएंगी। इससे बीसीसीआई को फायदा होगा।
हालांकि, मैचों की संख्या बढ़ने से दर्शकों की रुचि आईपीएल में कम हो सकती है। आईपीएल 2022 में 74 मैच खेले गए और दर्शकों की संख्या में गिरावट आई। दर्शकों की संख्या में गिरावट की बड़ी वजह लंबे टूर्नामेंट को माना जा रहा है। आने वाले समय में मैचों की संख्या बढ़ने पर दर्शकों की रुचि और कम हो सकती है।
Tags: BCCI, IPL, आईपीएल 2022, आईपीएल 2027,