बीसीसीआई का हार के बाद रूक नहीं रहा है एक्शन मोड, कोच राहुल द्रविड़ पर चलेगी अब अगली तलवार

By Tanu Chaturvedi On November 28th, 2022
(रोहित शर्मा) राहुल द्रविड़

चेतन शर्मा की चार सदस्यीय कमेटी को हटाने के बाद बीसीसीआई अब एक और बड़ा फैसला लेने वाली है। इसमें बीसीसीआई टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को उनके पद से हटा सकती है। हेड कोच रवि शास्त्री के ऊपर हमेशा से यह आरोप लगता रहा था कि वह कभी भी आईसीसी ट्रॉफी नही जीता सके। इसलिए उनको हेड कोच के पद से हटा कर राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाया गया लेकिन अब खबर आ रही है कि टीम का कोच अब कोई नया चेहरा बनेगा।

क्या बोली बीसीसीआई

इसको लेकर बीसीसीआई ने कहा कि ‘हम लगातार हारना बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं और अब हम कोई भी मौका नहीं लेना चाहते हैं। हम रोहित शर्मा के साथ बातचीत कर रहे हैं और वह टी20 फॉर्मेट में नया कप्तान नियुक्त किए जाने को लेकर सहज हैं। हम राहुल द्रविड़ के साथ भी यही करेंगे। इस बात में कोई शक नहीं है कि वह दिग्गज हैं, लेकिन फिलहाल उनके ऊपर काफी लोड है और हम इसे कम करना चाहते हैं। जल्द ही हम उनसे मुलाकात करेंगे।’

धोनी बन सकते हैं नए कोच

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी टीम के अगले कोच बन सकते हैं। खबरें ये भी हैं कि इस बार के आईपीएल सीजन के बाद माही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने लगभग 10 साल तक भारत की कप्तानी की है, और जो लड़के आज टीम में हैं, उनको तैयार करने में धोनी का बहुत बडा हाथ है। धोनी के पास अनुभव भी भरपूर है वह टीम को बेहतर प्रदर्शन करवाने का माद्दा रखते हैं। इसलिए बीसीसीआई टीम के कोच के रूप में धोनी को देख रहा है।

दरअसल टीम इंडिया ने पिछले 9 सालों में कोई भी बड़ी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की। इसके बाद एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के लिए बनी चयन समिति को बीसीसीआई ने भंग कर दिया है और अब कोच बदलने की भी बातें जोर पकड़ रही हैं।

Tags: टीम इंडिया, बीसीसीआई, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version