महेंद्र सिंह धोनी अब हार्दिक पांड्या, ईशान और क्रुनाल के साथ लगाते दिखे ठुमके, वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

By Adeeba Siddiqui On November 27th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक खास बात है वो जिस जगह जिनके बीच होते हैं उस हिसाब से ढल जाते हैं. हाल में उनके एक दोस्त की पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपने जूनियर खिलाड़ियों संग जम कर डांस करते दिख रहे हैं. हार्दिक पांड्या एमएस धोनी का डांस में पूरा सहयोग दे रहे हैं और दोनो मिल कर अन्य दोस्तों के साथ जम कर मस्ती करते दिख रहे हैं. दोनो मिल कर महफिल जमाते दिख रहे हैं. धोनी पार्टियों में ऐसे ही रंग बिखेरते दिखे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी संग दोस्तों ने मिल कर किया नॉन स्टॉप डांस

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो जम कर डांस करते नजर आ रहे हैं. एमएस धोनी के साथ साथ उनके जूनियर खिलाड़ी भी डांस करते और मस्ती करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में और चार चांद तब लगा जब हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या और ईशान किशन और अन्य करीबी दोस्त मिल कर नॉन स्टॉप डांस करते दिखे.

वीडियो दुनिया का बताया जा रहा है और पार्टी धोनी और अन्य खिलाड़ियों के करीबी दोस्त की बताई जा रही है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है. वहीं धोनी के फैंस द्वारा इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

आईपीएल 2023 के लिए धोनी की निगाहे

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, मगर अभी भी वो आईपीएल में खेलते नजर आते हैं. एमएस धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हैं और उनके नेतृत्व में सीएसके ने कई बार खिताब अपने नाम किया है. आईपीएल के आगामी सीजन यानी आईपीएल 2023 में तो वैसे अभी वक्त है मगर महेंद्र सिंह धोनी ने इस लीग के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं की आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी आईपीएल का सीजन होगा.

आराम पर हैं हार्दिक पांड्या

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिलहाल आराम कर रहे हैं. वह अभी हाल में टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की कमान संभालते दिखे थे. इस सीरीज में भारत को खिताब जीतने के बाद हार्दिक फिलहाल टीम से दूर मैदान से दूर मस्ती और चिल कर रहे हैं.

Tags: महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version