बीसीसीआई आज घोषित कर सकती है भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता का नाम, जानिए रेस में कौन है सबसे आगे

टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद से बीसीसीआई ने टीम इंडिया की चयनकर्ता टीम को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से टीम को नए चयनकर्ता की जरूरत है। जल्द ही एक नई समिति के गठन को लेकर जानकारी दी गई थी। 29 दिसंबर को मुंबई में जो बैठक होने की संभावना है। चयनसमिति के चयनकर्ताओं की लिस्ट में जिनका इंटरव्यू होना है, उनमें एक नाम चेतन शर्मा (Chetan Sharma) का भी है। इस वक्त चेतन शर्मा और उनकी समिति को एक और साल का विस्तार दिया गया है और रणजी ट्रॉफी खेलों के इस दौर को कवर करने के लिए कहा गया है।
चेतन शर्मा फिर बन सकते हैं चयनकर्ता
टीम इंडिया के टीम सेलेक्टर्स के चेयरपर्सन चेतन शर्मा फिर बन सकते हैं। वहीं, वर्ल्ड कप के बाद बर्खास्त किए गए चयन कमिटी सेंट्रल जोन के सदस्य हरविंदर सिंह को भी एक कार्यकाल में विस्तार हो सकता है। इन दोनों ही लोगों ने चयनकर्ता टीम में शामिल होने के लिए फिर आवेदन भेजे हैं।
ऐसी होनी चाहिए योग्यता
सेलेक्टर बनने के लिए 7 या उससे अधिक टेस्ट मैच का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा 30 फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव भी साथ होना चाहिए। चीफ सेलेक्टर के लिए 10 वनडे या 20 लिस्ट मैचों के अनुभव के साथ-साथ तकरीबन 5 साल पहले क्रिकेट से रिटायर होना आवश्यक है. बीसीसीआई की कमेटी का सदस्य नहीं होना चाहिए और अगले 5 साल तक अपनी सेवा देने के लिए उपलब्ध रह सके।
इन दिग्गजों के आए आवेदन
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई को कुल 80 आवेदन मिले हैं, जिसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर, नयन मोंगिया, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और सलिल अंकोला के नाम भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के अगले चयनकर्ता अजित अगरकर हो सकते हैं। खबरें हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की बैठक 30 दिसंबर को मुंबई में होनी है, इस बैठक में चयनकर्ता पद के लिए भी बात हो सकती है। इस खाली पद के चुनाव का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस कर रहे हैं।
Tags: अजीत अगरकर, चेतन शर्मा, टीम इंडिया, बीसीसीआई,