इन 5 खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में चुन सकती है BCCI, बदल सकती है इस युवा स्टार की किस्मत

By Satyodaya On September 27th, 2022
इन 5 खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में चुन सकती है BCCI, बदल सकती है इस युवा स्टार की किस्मत

BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस समय तीन मैचों की रोमांचक t20 सीरीज खत्म हो चुकी है भारतीय क्रिकेट टीम ने यह मुकाबला जीता है। अब वह दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन t20 मैच और तीन वनडे मुकाबलों के लिए तैयारी कर रही है। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच में होने वाला यह एकदिवसीय श्रंखला का मैच 6 अक्टूबर गुरुवार से होगा, जिसमें 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले t20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

भारतीय चयनकर्ता इस श्रंखला में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए आराम देकर नए खिलाड़ियों को अवसर देंगे, तो ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम उन पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैडन कॉल आ सकते हैं

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करके बढ़िया बल्लेबाजी की थी। इस साल उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में भी जमकर अपने बल्ले से रन कमाए । दिलीप ट्रॉफी में खेले गए। तीन मुकाबलों में 99 की औसत से उन्होंने बल्लेबाजी की और 497 रन हासिल किए, जिसमें उन्होंने दो शतक भी जड़े।

साउथ जोन के खिलाफ जायसवाल ने फाइनल मुकाबले के दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 30 चौके और 4 छक्के लगाकर 265 रन बनाए, जिसकी वजह से इस पारी के बाद दिलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी वह साबित हुए ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं की नजर उन पर पड़ सकती है।

तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए तिलक वर्मा ने बढ़िया बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने आईपीएल सीजन में ही यह बात बताई थी कि वह किसी से कम नहीं है। उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा था। तिलक वर्मा ने आईपीएल के मुंबई इंडियंस टीम के 14 मुकाबलों में 36.09 की औसत है 131.2 की स्ट्राइक रेट की बल्लेबाजी की और 397 रन बनाए।

इसमें 2 अर्धशतक शामिल थे। यही नहीं तिलक ने आईपीएल के पहले विजय हजारे ट्रॉफी 2021 में 391 रन हासिल किए जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में उन्होंने 147.26 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए ऐसे में भारतीय चयनकर्ता उनको टीम में शामिल कर सकते हैं।

उमरान मलिक

आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी बढ़िया रफ्तार से गेंदबाजी करते दिखाई दिए। लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उन्होंने गेंदबाजी की। खिलाड़ी के पास केवल गति ही नहीं बल्कि विकेट लेने की भी ताकत है, जो कि उन्होंने इस सीजन में करके भी दिखाया। भारतीय चयनकर्ता टी20 में उनको टीम में शामिल कर सकते हैं।

रजत पाटीदार

28 साल के रजत पाटीदार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने 2022 में आरसीबी के लिए खेला, जिस पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए थे। आज वही फैंस टीम इंडिया की नीली जर्सी में इनको खेलते हुए देखने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने सबसे पहले आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ सेंचुरी लगाई, जिसके बाद क्वालीफायर टू में भी उन्होंने एक हाफ सेंचुरी जड़ी, फिर मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में रजत ने शतक लगाया। इंडिया ए के लिए खेलते हुए हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो शतक लगाए हैं।

साल 2022 के आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाती है तो वह बहुत ही अविश्वसनीय रही है उन्होंने इस साल 13 पारियों में 88.82 की औसत से बल्लेबाजी की और 970 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखकर हो सकता है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में वह शामिल हैं ‌.

मोहसिन खान

मोहसिन खान

मोहसिन खान जो कि एक तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में ही लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए डेब्यू किया। अपने डेब्यू ईयर में ही उन्होंने सबके दिलों में छाप छोड़ दी। आईपीएल के 15 सीजन में खेले गए मुकाबलों में उन्होंने 5.96 की ओर से गेंदबाजी की और 14 विकेट हासिल किए। उनकी खास बात यह है कि वह कंजूसी करते हैं। इसी के साथ लाइन लेंथ में भी वो काफी सटीक हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में मेडिन कॉल आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से प्लेइंग 11 में कौन, रोहित शर्मा ने बताया आखिर कौन होगा टीम का हिस्सा

Tags: उमरान मलिक, तिलक वर्मा, मोहसिन खान, यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार,
Exit mobile version