प्यार में धोखा खाकर आए आशिक़ की तरह दूसरे मैच में नज़र आये कुलदीप यादव, झूठी मुस्कान से खुद को VIDEO में सँभालते दिखे KULDEEP

IND vs BAN: प्यार में धोखा खाकर आए आशिक़ की तरह दूसरे मैच में नज़र आये कुलदीप यादव, झूठी मुस्कान से खुद को VIDEO में सँभालते दिखे KULDEEP

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव: टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय बांग्लादेश में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंचे हैं। इस सीरीज से कप्तान रोहित शर्मा अपनी चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। सीरीज की कप्तानी रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल कर रहे हैं। इस सीरीज के दूसरे मैच टीम इंडिया के खिलाड़ी व उपकप्तान केएल राहुल ने पहले टेस्ट के मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव (kuldeep yadav) को सीरीज से बाहर कर दिया। जिसके बाद कुलदीप का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हंसते नजर आ रहे हैं।

कुलदीप को हटाने पर भड़के फैंस

दरअसल, कप्तान के इस फैसले से जहां एक तरफ फैंस भड़के हुए थे वहीं दूसरी तरफ कुलदीप टीम से बाहर होने के दर्द को अपनी हंसी के पीछे छिपाते नजर आए। लेकिन अपनी इस दर्द भरी हंसी को स्पिन गेंदबाज कैमरे से नहीं छुपा सके। जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड समेत कप्तान और कोच को काफी ट्रोल किया गया।

वहीं, कुलदीप यादव को हटाकर जयदेव उनादकट को टीम में मौका दिया गया। उन्हें 12 साल बाद टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिला है। उनकी परफॉर्मेंस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। बरहाल जयदेव ने एक विकेट लिया और विराट कोहली के गले लगकर इमोशनल हो गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है।

https://twitter.com/binu02476472/status/1605790069733949441?s=20&t=tFS0vWAp7_4Uq2Up50YWaw

उपकप्तान केएल राहुल ने कही थी ये बात

टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल ने कुलदीप यादव को टीम से बाहर क्यों किया गया। इस पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि

‘कुलदीप नहीं खेल रहे हैं और जयदेव टीम में हैं। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल फैसला था। कुलदीप पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच थे लेकिन हमें उन्हें बाहर बैठाना पड़ा। लेकिन साथ ही यह जयदेव के लिए यह मौका भी है। हम जानते हैं कि अक्षर और अश्विन स्पिन हासिल कर सकते हैं और जयदेव के आने से हमारे सभी पहलु पूरे हो जाते हैं।’

 

Exit mobile version