BAN vs NER: बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को 9 रनों से हराया, जीत के साथ शुरू किया टूर्नामेंट का सफर

By Aditya tiwari On October 24th, 2022
BAN vs NER: बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को 9 रनों से हराया, जीत के साथ शुरू किया टूर्नामेंट का सफर

टी20 विश्व कप के 17वें मुकाबले में बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ पर नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 144 रन ही बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड सिर्फ 101 रन ही बना सकी और मुकाबला 9 रनों से हार गई.

बांग्लादेश की टीम ने दिया था 145 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शंटो ने 20 गेंदो में 25 रन बनाए. वहीं सौम्य सरकार ने भी 14 रन शुरूआत में जोड़े. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे लिटन दास ने 9 रन तो वहीं कप्तान शाकिब अल हसन ने सिर्फ 7 रन ही अपनी टीम के लिए बनाए. टीम के उपकप्तान आफिफ हुसैन ने 38 रनों की बेहद अहम पारी खेली.

अंत में नुरूल हसन ने 13 रन बनाए तो वहीं मोसद्देक हुसैन ने नाबाद रहते हुए 12 गेंदो में 20 रन बनाए. जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 20 ओवरों के खत्म होने पर 8 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी. नीदरलैंड के लिए पॉल वन मीकेरेन और बस डी लीडे ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. इनके अलावा टिम प्रींगेल, फ्रेड क्लासेन, शरिज अहमद और लोगन वन बीक ने 1-1 विकेट हासिल किया.

हार के साथ हुई नीदरलैंड की शुरूआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरूआत बेहद खराब रही, पहली 2 गेंदो में ही टीम ने 2 विकेट गंवा दिए थे. विक्रमजीत सिंह और बस डी लीडे अपना खाता नहीं खोल सके. मैक्स ओडाउड भी 8 रन ही बना सके. कॉलिन अकैरमैन ने लड़ाई लड़ते हुए 62 रनों की पारी खेली. हालांकि उसके बाद टॉम कूपर अपना खाता नहीं खोल सके वहीं टिम प्रींगेल 1 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए. लोगन वन बीक भी 2 रन ही जोड़ सके. अंत में शरिज ने 9 रन बनाकर साथ दिया लेकिन वो काफी साबित नहीं हुआ. जिसके कारण ही उनकी टीम 135 रनो पर सिमट गई. जिसके कारण ही उनकी टीम 9 रनों से मैच हार गई. बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद ने

Tags: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022, बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड,
Exit mobile version