BAN vs IND, STAT REPORT: महामुकाबले में बने कुल 13 बड़े रिकॉर्ड, कप्तान रोहित शर्मा ने हारे हुए मैच में रच दिया इतिहास

By Aditya tiwari On December 7th, 2022
रोहित शर्मा

आज शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज का दूसरा वनडे मैच हुआ. जिसमें मेजबान टीम के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद बांग्लादेश ने 7 विकेट गंवाकर 50 ओवरों में कुल 271 रन बनाए.  बड़े लक्ष्य का पीछा भारत नहीं कर पाया और 5 रनों से मैच हार गई. मैच में 13 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास.

मैच में बने 13 रिकॉर्ड, रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास

1. मेंहदी हसन मिराज ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा है.

2. महमुदुल्लाह ने आज अपने वनडे करियर का 27वां अर्धशतक जड़ा है.

3. शाकिब अल हसन ने वनडे फॉर्मेंट में बांग्लादेश के पिचों पर 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

4. श्रेयस अय्यर ने आज वनडे फॉर्मेट में अपने 150 चौके पूरे कर लिए हैं.

5. मेंहदी हसन मिराज नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे फॉर्मेंट में शतक लगाने वाले सिमी सिंह के बाद दूसरे बल्लेबाज बने हैं. हाईस्ट स्कोर भी 100 रन ही है.

6. श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर में अपना 14वां अर्धशतक जड़ा है.

7. अक्षर पटेल ने अपने वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक आज जड़ा है.

8. श्रेयस अय्यर ने इस साल भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

9. रोहित शर्मा ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर लिए हैं.

10. भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच अब तक 38 मैच खेले गए हैं. जिसमें 7 मैच बांग्लादेश ने तो वहीं 30 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.

11. रोहित शर्मा ने आज अपने वनडे करियर का 46वां अर्धशतक जड़ा है.

12. भारतीय टीम बांग्लादेश के सरजमीं पर लगातार दूसरा वनडे सीरीज हारी है. इसके पहले 2015 में भी ऐसा शर्मनाक कारनामा हुआ था.

13. महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा दूसरे भारतीय कप्तान बने हैं, जिन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली है.

Tags: भारत बनाम बांग्लादेश, मेहदी हसन मिराज, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर,