BAN vs IND: ‘हमको मारो, हमको जिंदा मत छोड़ो…’ कप्तान रोहित शर्मा पर बुरी तरह से भड़के फैंस, केएल राहुल को टीम से बाहर करने की उठी मांग

रोहित शर्मा

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज में आज दूसरा वनडे मैच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में हुआ. जहाँ पर मेजबान टीम ने टॉस अपने नाम करके भारत को गेंदबाजी करने के लिए बुलाया. जिसके बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी करके 50 ओवरों में 271 रन बनाने के लिए कुल 7 विकेट गंवाए. इस बड़े लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम नहीं कर पायी और 5 रनों से मैच हार गई. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और केएल राहुल को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

रोहित शर्मा और केएल राहुल पर भड़के फैंस

बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 271 रन बनाए, जिसमें मेंहदी हसन मिराज का नाबाद 100 भी शामिल था. भारतीय टीम श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा और अक्षर पटेल के अर्धशतको के बाद भी 5 रनों से मैच हार गई. बड़े मैच में एक बार फिर से केएल राहुल फेल हो गए जिसके कारण फिर से फैंस उनपर भड़क गए. बीसीसीआई से अब उन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठ रही है. कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 51 रन बनाए, जिसके बाद भी फैंस उनपर बुरी तरह से भड़क गए. हिटमैन ने बल्लेबाजी करने आने में देर कर दी, जिसके कारण मैच हाथ से निकल गया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/lovelyssaini/status/1600451217737789440?s=20&t=aMEZaCrnRprb6H9Es4X7Iw

https://twitter.com/rishabhkr261101/status/1600458051257241600?s=20&t=aMEZaCrnRprb6H9Es4X7Iw

https://twitter.com/ManishKhatri07/status/1600446082122584064?s=20&t=aMEZaCrnRprb6H9Es4X7Iw

https://twitter.com/jkcitynews/status/1600463988197773312?s=20&t=aMEZaCrnRprb6H9Es4X7Iw

https://twitter.com/Currentaffa296/status/1600461160410599426?s=20&t=aMEZaCrnRprb6H9Es4X7Iw

https://twitter.com/ahrarahmad_/status/1600462487467438081?s=20&t=aMEZaCrnRprb6H9Es4X7Iw