बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा मुकाबला शरजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहाँ अफ़ग़ानिस्तान ने 7 विकेट से मैच को जीत लिया। इस जीते के बाद अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने क्या कुछ कहा आइये जानते है।
बांगलादेश पर जीत के बाद बोले मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान की ओर से एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में अबतक खेले गए दोनों मुकाबलों में उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन कर दिखाया है। ग्रुप-बी में अपनी साथी श्रीलंका के बाद बांगलादेश (BAN vs AFG) को मात देने के बाद ये टीम सुपर-4 में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में अफ़ग़ान खिलाड़ियों ने जो खेल दिखाया उससे हर क्रिकेट प्रेमी खुश है। वहीं टीम के कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने इस शानदार जीत के बाद अपनी टीम के बारे में बात करते हुए कहा,
“सभी जानते हैं कि मुजीब और राशिद दोनों ही विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। उन्होंने फिर से अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाई। हम खेल में आगे रहने के लिए जल्दी विकेट लेने की योजना बना रहे थे हर कोई जानता है कि हमारी टीम में पावर हिटर हैं, हमने वास्तव में अच्छा खेल खत्म किया। गुरबाज ने बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें अच्छी तरह से हिट नहीं कर सके। शाकिब ने शानदार गेंदबाजी की।”
ऐसा रहा मैच का हाल

बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा मुकाबला शरजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) और शाकिब अल आमने सामने थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए और अफ़ग़ानिस्तान को 128 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की टीम 18.3 ओवर में 131 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ अफ़ग़ानिस्तान की टीम एशिया कप (Asia Cup 2022) की टॉप 4 टीम में धमाकेदार एंट्री मार ली है।
