BAN vs AFG: बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर अफ़ग़ानिस्तान ने रच दिया इतिहास, एशिया कप के सुपर 4 में एंट्री करने वाली बनी पहली टीम

बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा मुकाबला शरजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) और शाकिब अल आमने सामने थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए और अफ़ग़ानिस्तान को 128 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की टीम 18.3 ओवर में 131 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ अफ़ग़ानिस्तान की टीम एशिया कप (Asia Cup 2022) की टॉप 4 टीम में धमाकेदार एंट्री मार ली है।
बांग्लादेश की पारी, मोसादेक हुसैन ने खेली बड़ी पारी

बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की तरफ से मोसादेक हुसैन (Mosaddek Hossain) बड़ी पारी खेलने में कामयाब हो पाए। उन्होंने इस मैच में संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए, 31 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि मोहम्मद सैफुद्दीन (Saifuddin) 0 रन पर नाबाद रहे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद ख़राब रही। टीम को शुरुआत झटके लगने शुरू हो गए। इस मैच (BAN vs AFG) में बांग्लादेश को पहला झटका सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम (Mohammad Naim) के रूप में लगा 8 गेंदों में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अनामुल हक 5 रन जबकि शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) 2 चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।
इन तीनों को मुजीब उर रहमान ने चलता किया।फिर इस मैच (BAN vs AFG) में बांग्लादेश को चौथा,पांचवां और छठा झटका देने का काम राशिद खान ने किया। उन्होंने मुशफिकुर रहीम को 1 रन, अफिफ हुसैन को 12 रन तो वहीं, महमूदुल्लाह को 25 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिर इस टीम को सातवां झटका महेदी हसन के रूप में जो 14 रन पर रन आउट हुए।
मुजीब उर रहमान ने बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाडी मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने बांग्लादेश के मोहम्मद नईम और अनमूल हॉक का विकेट अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने पहले नईम को 6 रन पर पवेलियन लौटाया, जबकि अनमूल का विकेट उन्होंने 5 रन पर लिया।
उन्होंने जैसे ही अनमूल को एलबीडब्ल्यू आउट किया वैसे ही टी20 क्रिकेट में उनके खाते में 200 विकेट जमा हो गई। उन्होंने यह उपलब्धि 21 साल 155 दिन की उम्र में की है और इस उम्र के साथ वह यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान ने 20 साल 31 दिन की उम्र में टी 20 क्रिकेट में अपनी 200 विकेट पूरी कर ली थी। इनके अलावा शादाब खान ने यह काम 23 साल 122 उम्र में किया था।
अफ़ग़ानिस्तान की पारी, 5 विकेट से जीते

रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) और हजरतुल्लाह (Hazratullah Zazai) ने अफ़ग़ानिस्तान की पारी की शुरुआत की। दोनों ने तेज शुरूआती दिलाई, लेकिन 15 के स्कोर पर ये जोड़ी टूट गए। शाकिब अल हसन ने गुरबाज (11) के रूप में पहला विकेट हासिल किया। इसके बाद इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) और और हजरतुल्लाह ने मिलकर पारी को संभाला और अच्छी साझेदारी की।
जादरान और और हजरतुल्लाह ने दूसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। हजरतुल्लाह 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 62 के स्कोर पर मोहम्मद नबी एलबीडबल्यू आउट हुए, और यहां बांग्लादेश ने मैच में वापसी की। एक समय पहले जहां अफगानिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा था, तो इस विकेट के बाद मैच फंस गया।
लेकिन इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) इस मैच में कुछ और ही सोच कर आये थे। उन्होंने नजीबुल्लाह ज़दरान (Najibullah Zadran) के साथ मिल कर 69 रनो की साझेदारी की और 18.3 ओवर में 131 रन बना कर एशिया कप 2022 में लगातार दूसरी जीत अफ़ग़ानिस्तान को दिलाई।
Tags: एशिया कप 2022, बांग्लादेश और अफगानिस्तान,