एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच मंगलवार यानी आज 30 अगस्त को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा। बता दें कि जहां बांग्लादेश इस टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है तो वहीं अफगानिस्तान का ये दूसरा मुकाबला होने वाला है।
पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को शिकस्त देकर सभी को हैरान कर दिया था। अफगानिस्तान के इस जीत ने बांग्लादेश को दबाव में जरुर डाल दिया है। अफगान टीम अपने अगले चरण में बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में हरा कर अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं अगर वे ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। हालांकि बांग्लादेश उनके लिए बड़ी बाधा बनेगा।
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता टॉस पहले बल्लेबाज़ी का फैसला
Toss news from Sharjah 🪙
Bangladesh opt to bat first 🏏#AsiaCup2022 | #BANvAFG | 📝 Scorecard: https://t.co/5cGrYOzuYX pic.twitter.com/Tn0A36ynYU
— ICC (@ICC) August 30, 2022
एशिया कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर

श्रीलंका के खिलाफ अफगान टीम के गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया। पहले ही ओवर में दो विकेट झटक कर अफगानी गेंदबाजों ने सबको चौंका दिया। मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की नेतृत्व वाली टीम बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में और मजबूत होना चाहेगी। वहीं बांग्लादेश टीम के सीनियार खिलाड़ियों और खासतौर पर बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिससे वो विपक्षी टीम के गेंदबाजों से पार पा सकें।
बता दें कि, महामदुल्लाह, मुशफिकुर रहीम और शाकिब एक साथ प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। बल्लेबाज बारबार फेल हो रहे हैं जबकि गेंदबाजों के कंधों पर पूरे मुकाबले का दारोमदार आ जाता है। अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश चाहेगा कि उसके सीनियर खिलाड़ी आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन करे।
एशिया कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की प्लेइंग XI

बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, सब्बीर रहमान, अनामुल हक, महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन, मोसादेक हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, एबादोट हुसैन।
अफगानिस्तान: नजीबुल्लाह ज़दरान, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज़, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, करीम जनात।
