BAN vs AFG: एशिया कप में मंगलवार को अफगानिस्तान से भिड़ेगी बांग्लादेश, जानिए कहाँ और कितने बजे देखें रोमांचक मैच LIVE

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के तीसरे मैच मेंबांग्लादेश और अफगानिस्तान (BAN vs AFG)के बीच मंगलवार यानी 30 अगस्त को भिड़ंत होगी। ये मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा। वहीं अपने पहले मैच में श्रीलंका (Sri Lanka Team) को हराकर जीत से शुरुआत करने वाली अफगान टीम अपने अगले चरण में बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
वहीं अगर वे ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। हालांकि बांग्लादेश उनके लिए बड़ी बाधा बनेगा। फिलहाल जानें दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को कब और कहां देखें?
एशिया कप बांग्लादेश और अफगानिस्तान LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबला कब खेला जाएगा?
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबला मंगलवार 30 अगस्त को खेला जाएगा।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबला कहां खेला जाएगा?
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबला शारजाह क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप मैच शुरू होगा।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबला टीवी पर किस चैनल पर आएगा?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप मैच का प्रसारण होगा।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्स?
मोबाइल पर डिजनी हॉटस्टार एप के माध्यम से बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप मैच को फैन्स देख सकते हैं।
एशिया कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर

श्रीलंका के खिलाफ अफगान टीम के गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया। पहले ही ओवर में दो विकेट झटक कर अफगानी गेंदबाजों ने सबको चौंका दिया। मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की नेतृत्व वाली टीम बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में और मजबूत होना चाहेगी। वहीं बांग्लादेश टीम के सीनियार खिलाड़ियों और खासतौर पर बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिससे वो विपक्षी टीम के गेंदबाजों से पार पा सकें।
बता दें कि, महामदुल्लाह, मुशफिकुर रहीम और शाकिब एक साथ प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। बल्लेबाज बारबार फेल हो रहे हैं जबकि गेंदबाजों के कंधों पर पूरे मुकाबले का दारोमदार आ जाता है। अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश चाहेगा कि उसके सीनियर खिलाड़ी आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन करे।
एशिया कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की प्लेइंग XI

बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, सब्बीर रहमान, अनामुल हक, महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन, मोसादेक हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, एबादोट हुसैन।
अफगानिस्तान: नजीबुल्लाह ज़दरान, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज़, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, करीम जनात।
Tags: LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स, एशिया कप 2022, बांग्लादेश और अफगानिस्तान,