AFG vs BAN: जिस मैदान की चैंपियन हैं अफगानिस्तान बरकरार रखेगी अपना जलवा या फिर बांग्लादेश करेगी पलटवार?, जानें पिच रिपोर्ट

AFG vs BAN: जिस मैदान की चैंपियन हैं अफगानिस्तान बरकरार रखेगी अपना जलवा या फिर बांग्लादेश करेगी पलटवार?, जानें पिच रिपोर्ट

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेशः  एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। टूर्नामेंट के दो धमाकेदार मुकाबले हमें शुरूआत में ही देखने मिले गए हैं। जिसके बाद अब आगे के मैचों के लिए फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हैं। इस टूर्नामेंट का तीसरा धमाकेदार मैच अफगानिस्तान (AFGHANISTAN और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 30 अगस्त को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

अफगानिस्तान जो अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका (SRILANKA) को 8 विकेट से करारी हार देकर वापस आ रही हैं। अफगानी टीम इस मुकाबले में भी अपने आत्मविश्वास को पूरी तरह बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश एशिया कप का पहला मुकाबला खेल रही हैं। आइए अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाले इस अहम मैच की पिच रिपोर्ट जानते हैं।

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश शारजाह स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश शारजाह स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच एशिया कप का तीसरा मुकाबला शारजाह क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। अफगानिस्तान इस मैदान की चैंपियन रही हैं, अफगानी टीम ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले खेले हैं। यहां खेले गए 13 टी20 मुकाबले में टीम ने 3 में हार और 10 में जीत दर्ज की हैं। वहीं बांग्लागदेश ने यहां दो मुकाबले खेले हैं दोनों में जीत दर्ज की हैं।

शारजाह की पिच दुबई से काफी अलग है। यह वास्तव में एक सतह है जो बहुत धीमी और नीची है और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है यह बल्लेबाजी के लिए कठिन होता जाता है। टीमें अक्सर इस स्थल पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं क्योंकि ओस के कारण भी सतह आसान नहीं होती है। जब शारजाह में ओस की वजह से गेंद फिसलनी शुरू होती है, तो बल्लेबाजों के लिए यह और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उनके साथ काम करने के लिए उछाल नहीं होता है।

हालांकि, शारजाह में दूसरी गेंदबाजी के साथ मुख्य मुद्दा यह है कि अगर गेंद ओस के कारण गीली हो जाती है तो गेंदबाज गेंद को ठीक से पकड़ नहीं पाएंगे। साथ ही, इस मैदान पर सीमाएं बहुत छोटी हैं, यही वजह है कि पीछा करने वाली टीम छक्कों की झड़ी लगाकर किसी भी स्तर पर खेल में आ सकती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं। अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के मुकाबले में भी इसलिए कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते ही नजर आ सकते हैं।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश संभावित प्लेइंग 11

बांग्लादेश टीम– अनामुल हक, सब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन।

अफगानिस्तान टीम- हजरतुल्लाह, रहमनुल्लाह गुरबाज, हशमतुल्लाह शाहीदी, एन.जद़रान, अफसर ज़ज़ई, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, समीउल्लाह शिनवरी, फजल हक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजिब-उर-रहमान।