टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 31 अक्टूबर का धमाकेदार मुकाबला आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच गाबा (GABA) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त 3-3 पाइंट्स के साथ पाइंट्स टेबल में नंबर-3 और 4 स्थान पर हैं। दोनों को ही अपने पहले मुकाबले में हार और दूसरे में जीत मिली थी। वहीं दोनों टीमों का पिछला मुकाबला बारिश के चलते धूल गया था। मेजबान आस्ट्रेलिया इस वक्त अच्छे पोजिशिन में नजर नहीं आ रही हैं।
टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपनी ट्रॉफी बरकरार रखने के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी हैं। आयरलैंड की टीम ने भले इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ जीत बारिश के चलते दर्ज की थी लेकिन आयरलैंड इंग्लैंड को अच्छा मजा चखाती हुई नजर आ रही थी। इसलिए इस टीम को हल्के में रखना बेवकूफी होगी। आइए जानते हैं इस मैच के दिन गाबा के मौसम का हाल कैसा रहेगा।
आस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड गाबा मौसम रिपोर्ट
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बारिश ने अपना ही खेल खेलना शुरू कर दिया। वर्ल्ड कप को शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुए हैं लेकिन अब तक 3 मैच रद्द हो चुके हैं। जिसके चलते बाकी मैचों को लेकर फैंस और खिलाड़ियों के मन में चिंता के बादल छाए हुए हैं। आस्ट्रेलिया और आयरलैंड्स का मैच गाबा (ब्रिसबेन) में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों का पिछला मैच बारिश के चलते रद्द हो चुका हैं।
मौसम की रिपोर्ट के अनुसार 31 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर का तापमान दिन में 30 डिग्री सेल्सियस और रात में गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावान तो मौसम विभाग नहीं जताई गई हैं लेकिन बारिश कभी भी अपना रूप दिखा सकती हैं। इस दिन हवा 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हुई नजर आएगी। वहीं नमी 61 प्रतिशत रहेगी।
गाबा का मैदान बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा ट्रैक है और हम एक उच्च स्कोर वाले मैच की उम्मीद कर सकते हैं। मैदान की तेज आउटफील्ड भी गाबा में बल्लेबाजों की मदद करेगी। दोनों कप्तान टॉस जीतकर पीछा करने का विकल्प चुन सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
आयरलैंड टीमः पॉल स्ट्रींग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लॉर्कन टकर, हैरी टैक्टर, गैरिथ डैलानी, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडियर, सिमी सिंह, जोश लिटिल, बैरी मैकर्थी।
आस्ट्रेलिया टीमः डेविड वार्नर, ऐरॉन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, एडम जैंपा, जॉश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क।

