टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 31 अक्टूबर का धमाकेदार मुकाबला आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच गाबा (GABA) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त 3-3 पाइंट्स के साथ पाइंट्स टेबल में नंबर-3 और 4 स्थान पर हैं। दोनों को ही अपने पहले मुकाबले में हार और दूसरे में जीत मिली थी। वहीं दोनों टीमों का पिछला मुकाबला बारिश के चलते धूल गया था। मेजबान आस्ट्रेलिया इस वक्त अच्छे पोजिशिन में नजर नहीं आ रही हैं।
टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपनी ट्रॉफी बरकरार रखने के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी हैं। आयरलैंड की टीम ने भले इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ जीत बारिश के चलते दर्ज की थी लेकिन आयरलैंड इंग्लैंड को अच्छा मजा चखाती हुई नजर आ रही थी। इसलिए इस टीम को हल्के में रखना बेवकूफी होगी। आइए जानते हैं इस मैच के दिन गाबा के पिच का क्या हाल रहेगा।
आस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड गाबा पिच रिपोर्ट
आस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच मैच गाबा में खेला जाएगा। यह ट्रैक दुनिया के सबसे उछाल वाले ट्रैकों में से एक है, और इन परिस्थितियों में पेसर निश्चित रूप से कामयाब होंगे। टूर्नामेंट से पहले, इस मैदान पर ICC T20 विश्व कप 2022 के कुछ वॉर्मअप मैच खेले गए, और दोनों में बल्लेबाजों का दबदबा था। ट्रैक पर काफी उछाल है और बल्लेबाज निश्चित रूप से उनके बल्ले पर आने वाली गेंद का लुत्फ उठाएंगे।
यहां अब तक कुल 6 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत टी20ई स्कोर 168 रन रहा है। इस स्टेडियम की स्ट्राइटर बाउंड्री बड़ी तरफ हैं, जबकि बल्लेबाजों के लिए स्क्वायर बाउंड्री को साफ करना आसान होगा।
यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा ट्रैक है और हम एक उच्च स्कोर वाले मैच की उम्मीद कर सकते हैं। मैदान की तेज आउटफील्ड भी गाबा में बल्लेबाजों की मदद करेगी। दोनों कप्तान टॉस जीतकर पीछा करने का विकल्प चुन सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
आयरलैंड टीमः पॉल स्ट्रींग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लॉर्कन टकर, हैरी टैक्टर, गैरिथ डैलानी, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडियर, सिमी सिंह, जोश लिटिल, बैरी मैकर्थी।
आस्ट्रेलिया टीमः डेविड वार्नर, ऐरॉन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, एडम जैंपा, जॉश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क।
