भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने शुरू कर दी तैयारी, वायरल हो रही प्रैक्टिस की फोटो, पिच देखकर उड़ जायेंगे होश

By Tanu Chaturvedi On January 29th, 2023
ऑस्ट्रेलिया टीम

टीम ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आना है। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सीरीज काफी अहम है क्योंकि वह भारत में आकर अपना कारनाम दिखाना चाहते हैं। भारत में पिचें स्पिनरों की मददगार हैं। स्पिनरों के साथ खेलने में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को दिक्कत होती है, लेकिन उसने इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत जैसी पिच

ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत दौरे के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारत में स्पिन खेलने में ऑस्ट्रेलिया टीम को परेशानी होती है। इस पिच की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पिचों पर दरारें और रफ है जिससे गेंद ज्यादा स्पिन लेगी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस पिच पर अभ्यास कर रहे हैं और भारतीय टीम के स्पिनरों से निपटने की तैयारी कर रहे हैं।

इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम 1 फरवरी को भारत आएगी, इससे पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सीरीज के लिए टीमें अपने ही देश में भारत जैसी पिच पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

https://twitter.com/gritwik98/status/1619578535668224001?s=20&t=eRrTwRfJOTyd9IQOnn_HWQ

1 फरवरी को भारत आएगी टीम

ऑस्ट्रेलिया टीम को 9 फरवरी से भारत की सरजमीं पर वनडे और टेस्ट मैच खेलना है। टेस्ट मैच सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम 1 फरवरी को भारत आएगी। 2 फरवरी को टेस्ट सीरीज के निर्धारित भारत की प्लेइंग 11 भी साथ आकर प्रैक्टिस शुरू कर देगी।

टीम इंडिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ फरवरी मार्च में खेलनी है। बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी के लिए पहला टेस्ट मैच 9 से 13 फरवरी तक वीसीए स्टेडियम, नागपुर में होगा। दूसरे टेस्ट की शुरूआत 17 फरवरी से होगी जो 21 फरवरी तक अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा टेस्ट, 1 से 5 मार्च तक एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला में होगा। चौथा टेस्ट मैच 9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Tags: ऑस्ट्रेलिया चीम टेस्ट मैच, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टेस्ट सीरीज, टेस्ट सीरीज,